Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Astrology

Dec 17/22: Vaidik Panchang and Horoscope

Email :159
ॐ श्री शनिदेवाय: नमों नमः|
ॐ श्री शनिदेवाय: शान्ति भवः|
ॐ श्री शनिदेवाय: शुभम फलः|
ॐ श्री शनिदेवाय: फलः प्राप्ति फलः|
 ❤️🙏❤️
*ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।*
 
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 17  दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास – पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – नवमी 18 दिसम्बर  रात्रि 03:41 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी सुबह 09:18 तक तत्पश्चात  हस्त*
🌤️ *योग – आयुष्मान सुबह 07:35 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️  *राहुकाल –  सुबह09:52 से सुबह 11:13 तक*
🌞 *सूर्योदय – 07:10*
🌦️ *सूर्यास्त – 17:59*
👉  *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
🔥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *मन की शान्ति* 🌷
🌿 *मोर पंख आसन के नीचे रखने से मन में शान्ति मिलती है, ध्यान भजन में मन लगता है ।*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *बच्चों का रोना* 🌷
🍼 *रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *भोजन के पहले और बाद में* 🌷
👉🏻 *भोजन के पहले और बाद में चिंता की बात न सुनो, न सुनाओ; किसी को दुःख की बात सुनानी हो तो देर से सुनाओ, जरा बुद्धिमानी से सुनाओ; दुःख सहने की शक्ति भरते हुए उसे दुःख की बात बताओ*

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे
 
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप योग व व्यायाम को अपनाकर अपने आपको फिट रखेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को  मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  संतान की किसी बात पर आपको नाराजगी रहेगी और उनके व्यवहार से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकती है। आप कोई काम अपने किसी मित्र से पूछ कर करे, तो आपको उसमें लाभ मिल सकता है।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होने पर कुछ नहीं बोलना है और यदि आपने  कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को किसी दूसरे पर सौंपा, तो वह कोई  बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको  मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।  आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी करीबी से धन मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपको किसी नये प्रमोशन के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपनी संपत्ति संबंधित वाद विवाद को यदि वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप काफी अच्छा धन लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिल सकती है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें  सफलता मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने किसी से पुराना कर्जा लिया है, तो उसे समाप्त कर दे, तो बेहतर रहेगा।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करेंगे, जिससे आप उसे बेहतर बना पाएंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में नहीं लगाएं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करना बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके कारण आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। आपको अपने माता-पिता व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी बिजनेस में मदद मिल सकती है। आप यदि किसी योजना को शुरू करें, तो उसके लिए लोगों से बातचीत अवश्य करें।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे नहीं रखने है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती हैं, जिससे आपको सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुल रहने वाला है। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप संतान के कार्य में रोक-टोक ना लगाएं। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो आज वह भी आपके लिए अच्छा रिटर्न देने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो  उसमें काफी हद तक सुधार होगा।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों को आज धन के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई काम पिताजी से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपका ध्यान भटका सकता है। आपको अपना ध्यान अपने कामों पर लगाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप  अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से गलत बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको  कुछ नए कामों की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही  अनबन आज समाप्त होगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने का लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी बिगड़ती बात को संभालना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। बिजनेस कर रहे लोगों के काम की गति धीमा होने के कारण उनका लाभ भी कम होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी मोर्चे की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदने की योजना बनाएंगे। आपको अपने मन में चल रही बातें किसी से शेयर करने से बचना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts