Saturday, April 20, 2024
Home Astrology April 17/23: Vaidik Panchang and Horoscope

April 17/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 17 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – द्वादशी शाम 03:46 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद 18 अप्रैल रात्रि 02: 28 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
*🌤️योग – ब्रह्म रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल- सुबह 07:54 से सुबह 09:28 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:19*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:57*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – सोमप्रदोष व्रत*
🔥 *विशेष –  द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
 
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 17 अप्रैल, सोमवार को सोमप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *18 अप्रैल 2023 मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है।*
🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻
👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*
🙏🏻
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक 
 
पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे
 
पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे
 
कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)
रविवार, 16 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे – 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे
 
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे – 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
 
यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप असहज गति से आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आज कोई बात हो, तो उसे बहुत ही शांत रहकर सुलझाएं। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। लेनदेन की समस्या से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के सहयोग से आप किसी नए काम में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत कर लोग सावधानी बरतें, नहीं तो शत्रु उनकी छवि खराब कर सकते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी आज बढे़ेंगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत अधिक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपकी भगवान के प्रति आस्था और विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। घर व बाहर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नये मेहमान का आगमन परिवार में हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, नहीं तो आप उनमे कुछ ढील दे सकते हैं। माता पिता से आप किसी बात को लेकर भी वजह ना उलझें। व्यवसाय में यदि कुछ डीलों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो वह फाइनल हो सकती हैं।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। किसी सामाजिक चर्चा में भी आप सम्मिलित होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकते हैं। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी और घर में सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप पूरा ध्यान देंगे और यदि किसी काम में आपने ढील बरती तो इससे आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप जीवनसाथी से उनके मन की बातों को जानने की पूरी कोशिश करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कला कौशल से आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आप यदि किसी काम को करने में अहंकार करेंगे, तो इससे आपको समस्या आ सकती हैं, लेकिन आप आपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप कोई काम ऐसा ना करें, जो किसी को नुकसान पहुंचाएं विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में अधिक मेहनत नहीं की, तो उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आप व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े और अपने दिन का काफी समय आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा और कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी।संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं और कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है और राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी किसी आवश्यक बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। व्यापार में आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे
Read more

April 16/23: Vaidik Panchang and Horoscope












 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments