Tuesday, April 1, 2025
Home Astrology 23 February 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

23 February 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
⛅दिनांक – 23 फरवरी 2025
⛅दिन – रविवार
⛅विक्रम संवत् – 2081
⛅अयन – उत्तरायण
⛅ऋतु – बसन्त
⛅मास – फाल्गुन
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – दशमी दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात एकादशी
⛅नक्षत्र – मूल शाम 06:43 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
⛅योग – वज्र सुबह 11:19 तक, तत्पश्चात सिद्धि
⛅राहु काल – शाम 05:13 से शाम 06:40 तक
⛅सूर्योदय – 07:09
⛅सूर्यास्त – 06:36
⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:27 से 06:16 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:30 से दोपहर 01:16 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:28 फरवरी 24 से रात्रि 01:18 फरवरी 24 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 07:06 से शाम 6:43 तक)
⛅विशेष – दशमी कलंबी शाक त्याज्य है व एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔹 रविवार विशेष🔹

🔸 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🔸 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

🔸 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

🔸 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।

🔸 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।

🔸 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।

🔸 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।

🔸 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई करेंगे, तो वहां से आपको बुलावा सकता है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा सम्मान मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी के किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। माता जी को आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपको किसी काम में सोच समझकर धन लगाना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलना होगा। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से सोच समझकर मदद लेनी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश अवश्य करेंगे। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों में चल रहे लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सरकारी कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको किसी सरकारी काम में अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में ऊर्जा अधिक रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको परिवार में बड़े सदस्यों से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नई जमीन को खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन खुश होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी पुराने परिचित से मिलकर खुशी होगी। आपके दीर्धकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। एक साथ आपको कई काम हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर अपने किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह दूर हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विरोधी के बातों में आने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए अवसर लेकर आएगा। रोजगार के लिए परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य को लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपके परिवार में पारिवारिक रिश्तों में एकाग्रता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

Read more

22 February 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
newspaper

Most Popular