Friday, April 11, 2025
Home Astrology 7 April 2025 Vaidik Panchang and Horoscope

7 April 2025 Vaidik Panchang and Horoscope

वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
🌤️ *दिनांक – 07 अप्रैल 2025*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082 गुजरात अनुसार 2081*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*
🌤️ *मास – चैत्र*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – दशमी रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात एकादशी*
, *नक्षत्र – अश्लेशा पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग – धृति शाम 06:19 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:00 से सुबह 09:34 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:27*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:54*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- धर्मराज दशमी*
💥 *विशेष-
वैदिक पंचांग (Vadik Panchang)
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *07 अप्रैल 2025 सोमवार को रात्रि 08:00 सै 08 अप्रैल, मंगलवार को रात्रि 09:12 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 08 अप्रैल, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…

Lord Hauman
Lord Hauman

हनुमान जी के 108 नाम (108 names of Lord Hanuman)
〰️〰️🌸〰️🌸〰️〰️
हनुमान की उपासना से जीवन के सारे कष्ट, संकट मिट जाते है। माना जाता है कि हनुमान एक ऐसे देवता है जो थोड़ी-सी प्रार्थना और पूजा से ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते है। मंगलवार और शनिवार का दिन इनके पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। उनके 108 पवित्र नाम…

1.आंजनेया : अंजना का पुत्र

2.महावीर : सबसे बहादुर

3.हनूमत : जिसके गाल फुले हुए हैं

4.मारुतात्मज : पवन देव के लिए रत्न जैसे प्रिय

5.तत्वज्ञानप्रद : बुद्धि देने वाले

6.सीतादेविमुद्राप्रदायक : सीता की अंगूठी भगवान राम को देने वाले

7.अशोकवनकाच्छेत्रे : अशोक बाग का विनाश करने वाले

8.सर्वमायाविभंजन : छल के विनाशक

9.सर्वबन्धविमोक्त्रे : मोह को दूर करने वाले

10.रक्षोविध्वंसकारक : राक्षसों का वध करने वाले

11.परविद्या परिहार : दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाले

12.परशौर्य विनाशन : शत्रु के शौर्य को खंडित करने वाले

13.परमन्त्र निराकर्त्रे : राम नाम का जाप करने वाले

14.परयन्त्र प्रभेदक : दुश्मनों के उद्देश्य को नष्ट करने वाले

15.सर्वग्रह विनाशी : ग्रहों के बुरे प्रभावों को खत्म करने वाले

16.भीमसेन सहायकृथे : भीम के सहायक

17.सर्वदुखः हरा : दुखों को दूर करने वाले

18.सर्वलोकचारिणे : सभी जगह वास करने वाले

19.मनोजवाय : जिसकी हवा जैसी गति है

20.पारिजात द्रुमूलस्थ : प्राजक्ता पेड़ के नीचे वास करने वाले

21.सर्वमन्त्र स्वरूपवते : सभी मंत्रों के स्वामी

22.सर्वतन्त्र स्वरूपिणे : सभी मंत्रों और भजन का आकार जैसा

23.सर्वयन्त्रात्मक : सभी यंत्रों में वास करने वाले

24.कपीश्वर : वानरों के देवता

25.महाकाय : विशाल रूप वाले

26.सर्वरोगहरा : सभी रोगों को दूर करने वाले

27.प्रभवे : सबसे प्रिय

28.बल सिद्धिकर :

29.सर्वविद्या सम्पत्तिप्रदायक : ज्ञान और बुद्धि प्रदान करने वाले

30.कपिसेनानायक : वानर सेना के प्रमुख

31.भविष्यथ्चतुराननाय : भविष्य की घटनाओं के ज्ञाता

32.कुमार ब्रह्मचारी : युवा ब्रह्मचारी

33.रत्नकुण्डल दीप्तिमते : कान में मणियुक्त कुंडल धारण करने वाले

34.चंचलद्वाल सन्नद्धलम्बमान शिखोज्वला : जिसकी पूंछ उनके सर से भी ऊंची है

35.गन्धर्व विद्यातत्वज्ञ, : आकाशीय विद्या के ज्ञाता

36.महाबल पराक्रम : महान शक्ति के स्वामी

37.काराग्रह विमोक्त्रे : कैद से मुक्त करने वाले

38.शृन्खला बन्धमोचक: तनाव को दूर करने वाले

39.सागरोत्तारक : सागर को उछल कर पार करने वाले

40.प्राज्ञाय : विद्वान

41.रामदूत : भगवान राम के राजदूत

42.प्रतापवते : वीरता के लिए प्रसिद्ध

43.वानर : बंदर

44.केसरीसुत : केसरी के पुत्र

45.सीताशोक निवारक : सीता के दुख का नाश करने वाले

46.अन्जनागर्भसम्भूता : अंजनी के गर्भ से जन्म लेने वाले

47.बालार्कसद्रशानन : उगते सूरज की तरह तेजस

48.विभीषण प्रियकर : विभीषण के हितैषी

49.दशग्रीव कुलान्तक : रावण के राजवंश का नाश करने वाले

50.लक्ष्मणप्राणदात्रे : लक्ष्मण के प्राण बचाने वाले

51.वज्रकाय : धातु की तरह मजबूत शरीर

52.महाद्युत : सबसे तेजस

53.चिरंजीविने : अमर रहने वाले

54.रामभक्त : भगवान राम के परम भक्त

55.दैत्यकार्य विघातक : राक्षसों की सभी गतिविधियों को नष्ट करने वाले

56.अक्षहन्त्रे : रावण के पुत्र अक्षय का अंत करने वाले

57.कांचनाभ : सुनहरे रंग का शरीर

58.पंचवक्त्र : पांच मुख वाले

59.महातपसी : महान तपस्वी

60.लन्किनी भंजन : लंकिनी का वध करने वाले

61.श्रीमते : प्रतिष्ठित

62.सिंहिकाप्राण भंजन : सिंहिका के प्राण लेने वाले

63.गन्धमादन शैलस्थ : गंधमादन पर्वत पार निवास करने वाले

64.लंकापुर विदायक : लंका को जलाने वाले

65.सुग्रीव सचिव : सुग्रीव के मंत्री

66.धीर : वीर

67.शूर : साहसी

68.दैत्यकुलान्तक : राक्षसों का वध करने वाले

69.सुरार्चित : देवताओं द्वारा पूजनीय

70.महातेजस : अधिकांश दीप्तिमान

71.रामचूडामणिप्रदायक : राम को सीता का चूड़ा देने वाले

72.कामरूपिणे : अनेक रूप धारण करने वाले

73.पिंगलाक्ष : गुलाबी आँखों वाले

74.वार्धिमैनाक पूजित : मैनाक पर्वत द्वारा पूजनीय

75.कबलीकृत मार्ताण्डमण्डलाय : सूर्य को निगलने वाले

76.विजितेन्द्रिय : इंद्रियों को शांत रखने वाले

77.रामसुग्रीव सन्धात्रे : राम और सुग्रीव के बीच मध्यस्थ

78.महारावण मर्धन : रावण का वध करने वाले

79.स्फटिकाभा : एकदम शुद्ध

80.वागधीश : प्रवक्ताओं के भगवान

81.नवव्याकृतपण्डित : सभी विद्याओं में निपुण

82.चतुर्बाहवे : चार भुजाओं वाले

83.दीनबन्धुरा : दुखियों के रक्षक

84.महात्मा : भगवान

85.भक्तवत्सल : भक्तों की रक्षा करने वाले

86.संजीवन नगाहर्त्रे : संजीवनी लाने वाले

87.सुचये : पवित्र

88.वाग्मिने : वक्ता

89.दृढव्रता : कठोर तपस्या करने वाले

90.कालनेमि प्रमथन : कालनेमि का प्राण हरने वाले

91.हरिमर्कट मर्कटा : वानरों के ईश्वर

92.दान्त : शांत

93.शान्त : रचना करने वाले

94.प्रसन्नात्मने : हंसमुख

95.शतकन्टमदापहते : शतकंट के अहंकार को ध्वस्त करने वाले

96.योगी : महात्मा

97.रामकथा लोलाय : भगवान राम की कहानी सुनने के लिए व्याकुल

98.सीतान्वेषण पण्डित : सीता की खोज करने वाले

99.वज्रद्रनुष्ट :

100.वज्रनखा : वज्र की तरह मजबूत नाखून

101.रुद्रवीर्य समुद्भवा : भगवान शिव का अवतार

102.इन्द्रजित्प्रहितामोघब्रह्मास्त्र विनिवारक : इंद्रजीत के ब्रह्मास्त्र के प्रभाव को नष्ट करने वाले

103.पार्थ ध्वजाग्रसंवासिने : अर्जुन के रथ पार विराजमान रहने वाले

104.शरपंजर भेदक : तीरों के घोंसले को नष्ट करने वाले

105.दशबाहवे : दस भुजाओं वाले

106.लोकपूज्य : ब्रह्मांड के सभी जीवों द्वारा पूजनीय

107.जाम्बवत्प्रीतिवर्धन : जाम्बवत के प्रिय

108.सीताराम पादसेवक : भगवान राम और सीता की सेवा में तल्लीन रहने वाले।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उन्हे कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपकी संतान को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके मन में चल रही है उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए मकान के खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रूपए-पैसे से संबंधित मामलों को परिवार में ही मिल बैठकर दूर करने से बेहतर लाभ मिलेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किस स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कामों से आपकी एक नई पहचान बनेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होती देख रही है। आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से आज उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को हाथ से जाने नहीं देगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहने से खुशियां बनी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा टेंशन लेंगे, क्योंकि पार्टनरशिप में आपको कोई धोखा मिल सकता है। आप किसी जिम्मेदारी को संतान को दे सकते हैं, लेकिन वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों में कोई बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर अपने भाइयों से सलाह करेंगे। किसी सरकारी टेंडर के आपको मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट में कोई गड़बड़ी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका आपकी मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां सकती हैं। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आपको थोड़ा सोच समझकर कोई निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। माताजी आपको कोई काम सौप सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश में लगे रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप पुराने के गिले शिकवे न उखाड़े।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में आज काम को लेकर टेंशन रहेगी। जिसे आप अपने बॉस से शेयर कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य और साहस बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी छोटे बच्चों की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं

Read More

6 April 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
newspaper

Most Popular