वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
*दिनांक – 23 मार्च 2025*
* दिन – रविवार*
*विक्रम संवत् – 2081*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – बसन्त*
*मास – चैत्र*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – नवमी प्रातः 05:37 मार्च 24 तक, तत्पश्चात् दशमी*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा प्रातः 04:18 मार्च 24 तक, तत्पश्चात् उत्तराषाढा*
*योग – वारियान शाम 05:59 तक तत्पश्चात् परिघ*
* राहुकाल – शाम 05:20 से शाम 06:52 तक*
*सूर्योदय – 06:41*
*सूर्यास्त – 06:52*
*दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:06 से प्रातः 05:53 तक,*
*अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:22 से दोपहर 01:11 तक*
*निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:22 मार्च 24 से रात्रि 01:09 मार्च 24 तक*
*व्रत पर्व विवरण – शहीद दिवस*
* विशेष – नवमी को लौकी खाना गौमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
अरे मन ! राम नाम का स्मरण कर और सत्पुरुषों की सेवा कर।
अपार संसार-सागर के पार उत्तर जाओगे। कोई भी एक चीज हो जाय तो कल्याण में सन्देह नहीं है। सत्संग का आधार भी महत्वपूर्ण है। सत अर्थात परमात्मा, उनमे प्रेम होना असली सत्संग है। मुक्ति उस सत्संग की दासी है।
तात स्वर्ग अपबर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग।
तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग।।
(श्रीरामचरितमानस सुन्दरकाण्ड- ४)
भागवत में आया है कि सत अर्थात परमात्मा में प्रेम का नाम सत्संग है। भगवत्प्रेम की महिमा जितनी बताओ थोड़ी है। भगवत्प्रेमी पुरुष मुक्ति का सदावर्त बाँट सकते हैं।
* ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र…
* ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर..*
1. सोमवार
*सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।*
2. मंगलवार
*मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।*
3. बुधवार
*बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।*
4. गुरुवार
*गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।*
5. शुक्रवार
*शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।*
6. शनिवार
*शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।*
7. रविवार
*रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।*
*अपने बच्चों को सिखाने के लिए श्री हनुमान जी का जीवन चरित्र और परिचय..*
_श्री हनुमान जी, जिन्हें *”अनंत बलवंत”* के रूप में भी जाना जाता है, *हिंदू धर्म* के सबसे *पूजनीय और आदर्श भक्त* माने जाते हैं। वे *भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार हैं। उन्हें अंजनी पुत्र, केसरी नंदन, पवनपुत्र और राम भक्त* के नाम से भी जाना जाता है।
*श्री हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और निःस्वार्थ सेवा का उल्लेख कई धर्मग्रंथों* में मिलता है।
जन्म और उत्पत्ति:
1. जन्म स्थान:
_हनुमान जी का जन्म कपि समाज में हुआ था। उनकी माता अंजना, वानर जाति की थीं और पिता केसरी, वानरों के राजा थे।_
2. जन्म की कथा:
_एक बार अंजना देवी ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की, जिसके फलस्वरूप शिव जी ने उनके पुत्र रूप में अवतार लिया। यह भी कहा जाता है कि वायु देव के आशीर्वाद से अंजना को यह दिव्य पुत्र प्राप्त हुआ, इसलिए उन्हें *”पवनपुत्र”* भी कहा जाता है।_
गुण और विशेषताएँ:
1. शक्ति और बल:
_हनुमान जी अजेय योद्धा और अद्वितीय शक्ति के प्रतीक हैं। वे पर्वतों को उठा सकते हैं, समुद्र को पार कर सकते हैं और असुरों का नाश कर सकते हैं।_
2. भक्ति और निष्ठा:
_हनुमान जी भगवान श्रीराम के प्रति असीम भक्ति के प्रतीक हैं। वे निःस्वार्थ सेवा और भगवान के आदेशों का पालन करने में सबसे अग्रणी हैं।_
3. विद्या और ज्ञान:
_बचपन में सूर्य को फल समझने के प्रयास में उन्होंने सूर्य देव से शिक्षा प्राप्त की। वे वेदों, शास्त्रों और व्याकरण के महान ज्ञाता हैं।_
4. अमरता:
_हनुमान जी को वरदान मिला कि जब तक पृथ्वी पर रामकथा का प्रचार होगा,वे अमर रहेंगे।_
महत्वपूर्ण घटनाएँ:
1. रामायण में भूमिका:
सीता जी की खोज के लिए श्रीराम ने हनुमान जी को भेजा।
लंका पहुंचकर उन्होंने सीता माता को भगवान श्रीराम का संदेश दिया।
रावण की अशोक वाटिका में उन्होंने अपनी शक्ति और भक्ति का प्रदर्शन किया।
संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी का जीवन बचाया।
2. महाभारत में उपस्थिति:
_महाभारत में हनुमान जी ने भीम से भेंट की और अर्जुन के रथ पर ध्वज के रूप में उपस्थित रहकर उनकी रक्षा की।_
शास्त्रों में वर्णन:
1. वाल्मीकि रामायण:
_वाल्मीकि रामायण में हनुमान जी को एक आदर्श भक्त और सेवक के रूप में वर्णित किया गया है।_
2. हनुमान चालीसा:
_गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा में उनकी शक्ति, भक्ति और गुणों का वर्णन मिलता है।_
3. महाभारत और पुराण:
_महाभारत और विभिन्न पुराणों जैसे शिव पुराण, विष्णु पुराण, और श्रीमद्भागवत महापुराण में उनकी महानता का उल्लेख है।_
पूजा और महत्व:
1. हनुमान जन्मोत्सव:
_हनुमान जी का जन्मदिन चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है।_
2. आराधना:
_उनकी पूजा से भय, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है।_
3. संदेश:
_हनुमान जी हमें निःस्वार्थ सेवा,समर्पण,और आत्मबल का संदेश देते हैं।_
हनुमान जी का जीवन चरित्र हर युग में प्रेरणादायक और आदर्श है।उनके प्रति भक्ति से शक्ति,साहस और निष्ठा का संचार होता है..!!
*आज का राशिफल*
*मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी ढील ना बरतें। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप टेंशन में रहेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आय और व्यय पर पूरा ध्यान दें और अपने भविष्य को लेकर भी कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।*
*वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।*
*मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपने व्यवसाय की डील को पार्टनरशिप में फाइनल करना होगा।*
*कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसके बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।*
*सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपको काम अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान आदि जैसी समस्या रहेगी।*
*कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।*
*तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।*
*वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। किसी नए मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।*
*धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई अजनबी धोखा दे सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी प्रॉपर्टी के काम में अच्छा लाभ लेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।*
*मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।*
*कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जल्दबाजी के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने धन का को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। आपको अपनी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।*
*मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
Read More
22 March 2025 Vaidik Panchang and Horoscope