Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Astrology

April 5/23: Vaidik Panchang and Horoscope

Email :252

हर हर महादेव 🙏🏻
हिंदू पंचांग रुस के जुड़ने के लिए 9431848786 अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 05 अप्रैल 2023
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – *चतुर्दशी सुबह 09:19
तक तत्पश्चात पूर्णिमा
🌤️ नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी सुबह 11:23 तक तत्पश्चात हस्त
🌤️योग – ध्रुव 06 अप्रैल रात्रि 03:17 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल- दोपहर 12:42 से दोपहर 02:15 तक
🌞 सूर्योदय-06:29
🌤️ सूर्यास्त- 18:53
👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – पूर्णिमा
🔥 विशेष – * पूर्णिमाऔर व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

🌷 हनुमान जन्मोत्सव 🌷
🙏🏻 जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है। इस बार 06 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव है। हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप इस दिन करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।
🌷 मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
🙏🏻 जप विधि
👉🏻 – सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।
👉🏻 – इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।
👉🏻 – पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।
👉🏻 – जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 वैशाख मास स्नान आरंभ 🌷
🙏🏻 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख मास स्नान आरंभ हो जाता है। यह स्नान पूरे वैशाख मास तक चलता है। इस बार वैशाख स्नान 06 अप्रैल, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है ।
🙏🏻 स्कंदपुराण में वैशाख मास को सभी मासों में उत्तम बताया गया है। पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति स्नान करता है तथा व्रत रखता है, वह भगवान विष्णु का कृपापात्र होता है। स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इसमें व्रती को प्रतिदिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व किसी तीर्थस्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर अथवा घर पर ही स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय अर्ध्र्य देते समय नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए-
🌷 वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानपरायण:।
अध्र्यं तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।
🙏🏻 वैशाख व्रत महात्म्य की कथा सुनना चाहिए तथा ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का यथासंभव जप करना चाहिए। व्रती को एक समय भोजन करना चाहिए। वैशाख मास में जलदान का विशेष महत्व है। इस मास में प्याऊ की स्थापना करवानी चाहिए। पंखा, खरबूजा एवं अन्य फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।
🙏🏻 स्कंदपुराण के अनुसार इस मास में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन करना, दो बार भोजन करना, रात में खाना आदि वर्जित माना गया है। वैशाख मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं।

Best sellers
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा।

अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी की सुनी हुई बातों पर भरोसा ना करें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपकी धन संबंधित समस्याएं भी सुलझती दिख रही हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कोई काम आज अपने माता-पिता से पूछकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अति उत्साहित होने की वजह से किसी काम को करने से कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच दिखाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आप अपनी किसी समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन भी सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण सूचना को सुनते ही आगे बढ़ने से बचना होगा। आप अपने सोच को सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। आपको मान सम्मान में वृद्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ निजी मामले हल होंगे और परिवार में आप किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपनी सोच कुछ नहीं दिखाई, तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसे साझेदार बनाने से बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई आपके इमोशन का फायदा उठा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग आज महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन चल रही थी, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आज सुलझता दिख रहा है। आपका कोई काम में यदि आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से सलाह अवश्य करें और काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, आज वह पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अधिकारियों से आज शाबासी मिलेगी, जिससे आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर अति भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपकी कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कारोबार में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपनी गलती के लिए आज आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आपके किसी नए काम में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। पुण्य कार्य से आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। यदि कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हे वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा और आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे आग लगे रहेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ने से बचें। माताजी के सेहत में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। पिताजी से आप मन के कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति के लिए रहेगा और आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे। किसी भूमि व वाहन की खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप जूनियर्स से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंध से अच्छा लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है

Read more

April 4/23: Vaidik Panchang and Horoscope

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts