वैदिक पंचांग (VaidikPanchang)
*दिनांक – 05 अप्रैल 2025*
*दिन – शनिवार*
*विक्रम संवत – 2082*
*शक संवत -1947*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – वसंत ॠतु*
*मास – चैत्र*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – अष्टमी शाम 07:26 तक तत्पश्चात नवमी*
*नक्षत्र – पुनर्वसु 06 अप्रैल प्रातः 05:32 तक तत्पश्चात पुष्य*
*योग – अतिगण्ड रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*राहुकाल – सुबह 09:35 से सुबह 11:08 तक*
*सूर्योदय – 06:29*
*सूर्यास्त – 06:53*
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण- अशोकाष्टमी,दुर्गाष्टमी,भवानी प्राकट्य*
*विशेष-
नवरात्रि कन्या पूजन विधि
कन्या पूजन करने से एक दिन पहले ही कन्याओं को आमंत्रित करें। अगर आप अष्टमी को कन्या पूजन कर रहे हैं तो सप्तमी तिथि को कन्याओं को आमंत्रित कर लें और अगर नवमी तिथि को कर रहे हैं तो अष्टमी तिथि को आमंत्रित करें। साथ ही पूरे घर को साफ रखें क्योंकि घर आने वाली कन्याएं मां दुर्गा का प्रतीक हैं। कन्या जब घर आ जाएं तो उनको सीधे भोजन के लिए ना बैठाएं बल्कि पहले उनके दूध या पानी पांव धोएं। इसके बाद पानी को अपने सिर पर लगाएं, फिर हल्दी व कुमकुम का टीका लगाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके स्वच्छ आसन पर बैठाएं।
कन्या पूजन में इस बात का रखें ध्यान
कन्या पूजन में कन्याओं को हलवा चना के साथ पूड़ी, खीर, सब्जी आदि चीजें सामर्थ्य के अनुसार परोसें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं और लांगूरा को जबरदस्ती भोजन ना कराएं। वे जितना खाएं, उतना ही आदरपूर्वक खिलाएं। भोजन के बाद कन्याओं को सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार देकर लाल चुनरी ओढाएं और पूरे परिवार के साथ पैर छूकर आशीर्वाद लें और माता के जयकारे लगाते हुए उनको विदा करें।
*~ वैदिक पंचांग ~*
*हर शुभ कार्य से पहले क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक? जानिए इसका कारण और रहस्य।*
स्वास्तिक को प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में अच्छाई और शुभता का प्रतीक माना जाता रहा है। हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाया जाता है। स्वस्तिक शब्द सु+अस+क शब्दों से मिलकर बना है। ‘सु’ का अर्थ है अच्छा या शुभ, ‘अस’ का अर्थ है ‘शक्ति’ या ‘अस्तित्व’ और ‘अ’ का अर्थ है ‘कर्ता’ या कर्ता। इस प्रकार ‘स्वस्तिक’ शब्द किसी व्यक्ति या जाति विशेष का नहीं है, बल्कि इसमें समस्त विश्व का कल्याण या ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना निहित है। स्वास्तिक का अर्थ है ‘स्वास्तिक’ कौशल या कल्याण का प्रतीक है। स्वास्तिक में एक दूसरे को काटने वाली दो सीधी रेखाएँ होती हैं, जो आगे चलकर मुड़ जाती हैं। इसके बाद भी ये रेखाएं उनके सिर पर थोड़ा आगे मुड़ जाती हैं। स्वास्तिक की यह आकृति दो प्रकार की हो सकती है। पहला स्वस्तिक, जिसमें रेखाएं आगे की ओर इशारा करते हुए हमारे दाहिनी ओर मुड़ जाती हैं। इसे ‘स्वस्तिक’ कहते हैं। यह शुभ संकेत है, जो हमारी प्रगति का संकेत देता है। ऋग्वेद की ऋचा में स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सिद्धांतसार नामक ग्रन्थ में इन्हें जगत् जगत का प्रतीक माना गया है। उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में वर्णित किया गया है। अन्य ग्रंथों में स्वस्तिक में चार वर्ण, चार आश्रम और धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, सामाजिक व्यवस्था और व्यक्तिगत मान्यताओं को जीवित रखने वाले लक्षण बताए गए हैं। स्वास्तिक की चार रेखाओं को जोड़ने के बाद बीच में बने बिंदु को भी अलग-अलग मान्यताओं से परिभाषित किया जाता है।ऐसा माना जाता है कि यदि स्वस्तिक की चार रेखाओं को भगवान ब्रह्मा के चार सिरों के बराबर माना जाता है, तो इसके परिणामस्वरूप मध्य में बिंदु भगवान विष्णु की नाभि है, जिससे भगवान ब्रह्मा प्रकट होते हैं।
स्वास्तिक में भगवान गणेश और नारद की शक्तियां समाहित हैं। स्वास्तिक को भगवान विष्णु और सूर्य का आसन माना गया है। स्वस्तिक का बायां भाग गणेश की शक्ति ‘ग’ बीज मंत्र का स्थान है।
*पुष्य नक्षत्र योग*
*06 अप्रैल 2025 रविवार को सूर्योदय से 07 अप्रैल सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।*
*१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
*कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में*
*बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
*रविपुष्यामृत योग*
*‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
*इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
अप्रैल 2025 पंचक
23 अप्रैल (बुधवार) रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल (रविवार) को सुबह 03:39 बजे तक रहेगा.
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती है
Read More
4 April 2025: Vaidik Panchang and Horoscope