Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Astrology

11 June 2024: Vaidik Panchang and Daily Horoscope

Email :42

हर हर महादेव
वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
दिनांक – 11 जून 2024
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पंचमी शाम 05:27 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 11:39 तक तत्पश्चात मघा
योग – व्याघात शाम 04:47 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल – शाम 04:00 से शाम 05:40 तक
सूर्योदय-05:57
सूर्यास्त- 19:19
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

सनातन धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। जीवन में शांति बनी रहे इसके लिए नियमित रूप से भगवान की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में एक तरफ जहां देवी-देवताओं की पूजा होती है, वहीं दूसरी तरफ पेड़-पौधों की भी पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पेड़-पौधों से अवश्य ही होता है। मान्यता है इन पौधों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और मनुष्य के जीवन से ग्रह संबंधित दोष दूर भाग जाते हैं। पूजा-पाठ के साथ ही कुछ पेड़ ऐसे भी हैं, जिनमें कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इन पेड़ों में कलावा बांधने से धन का लाभ होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन पेड़ों में कलावा बांधने से आपको लाभ मिलेगा…

तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख शांति का वास होता है।

शमी
शमी के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि शमी के पेड़ में कलावा बांधने पर शनि देव प्रसन्न होते है। साथ ही राहु केतु ग्रह शांत होते हैं।

केले का पेड़
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। केले के पेड़ की पूजा के साथ ही उसमें कलावा भी बांधने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बरगद
शास्त्रों में बरगद यानी वट वृक्ष के पेड़ की पूजा का विधान है। वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और कलावा बांधती हैं। मान्यता है कि बरगद के पेड़ में कलावा बांधने से सुहागिन स्त्रियों के सुहाग की रक्षा होती है। साथ ही अकाल मृत्यु जैसे योग भी टल जाते हैं।

पीपल
पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ में देवताओं वास होता है। ऐसे में यदि आप तरक्की चाहते हैं पीपल के पेड़ में कलावा बांधें। ऐसा करने पर घर में सुख समृद्धि और धन आता है।

पाचनशक्ति की कमजोरी हो तो
सौंफ और जीरा समान मात्रा में लेकर सेंक के रखो | भोजन के बाद चबा के खाओ तो पाचनशक्ति तेज होगी |

अंतिम संस्कार
श्रद्धापूर्वक किसी अनाथ मृतक का अंतिम संस्कार करनेवाला अथवा स्वयं की शक्ति न होने पर दूसरों को इस पुण्यदायी कार्य के लिए, प्रेरित करनेवाला अग्निलोक में प्रशंसा का पात्र बनता है। ( शिव पुराण )

पंचक

26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34

एकादशी

17 जून : ज्येष्‍ठ शुक्ल निर्जला एकादशी

प्रदोष

19 जून 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। संतानों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। व्यक्तिगत विषयों में आप आगे रहेंगे। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यो के लिए कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन आपको स्थिर रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु बंधुत्वों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी नए काम की पहल करने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी कामों में आपको बिल्कुल ढील नहीं देनी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप यदि किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा और आप अपने सुख सुविधाओं की वस्तु के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रहने के कुछ शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन देन आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आज आप एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और काम में तेजी से प्रगति करने के लिए अपने प्रयासों पर सबसे अधिक ध्यान देंगे, लेकिन दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह बाद में परेशानी का कारण बनेगी। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत रखेंगे। आप अपने करियर में अच्छी प्रगति का अनुभव करेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आज किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें। व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आप पैतृक संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छात्रों को बौद्धिक और भावनात्मक बोझ से राहत मिलेगी ।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने बड़ों से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। आपको अपनी माता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। आपकी कोई पुरानी गलती आपके वरिष्ठों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लानी होगी। किसी अजनबी की बातों का असर अपने ऊपर न होने दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी सरकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका व्यवसाय अच्छा नहीं चल सकेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

भाग्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा क्योंकि आप अपने साथी का पूरा ख्याल रखेंगे, अपने परिवार को समय देंगे और सभी का सम्मान करेंगे। प्रमोशन के कारण परिवार के किसी सदस्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपनों का समर्थन और सहयोग बनाए रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप सभी को साथ लेकर चल पाएंगे। आप साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। आप भूमि, भवन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है।

Read more

10 June 2024: Vaidik Panchang and Daily Horoscope

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts