Friday, March 29, 2024
Home Astrology Oct 31/22: Vaidik Panchang and Horoscope

Oct 31/22: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 31 अक्टूबर  2022*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 
🌤️ *तिथि –  सप्तमी 01 नवंबर  रात्रि 01:11 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढा 01 नवंबर प्रातः 04:15 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग – धृति शाम 04:13 तक  तत्पश्चात शूल*
🌤️  *राहुकाल – सुबह 08:06 से सुबह 09:31 तक*
🌞 *सूर्योदय – 06:41*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:02*
👉  *दिशाशूल -पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – संत जलारामजी जयंती*
🔥 *विशेष –  सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
 
              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞
**
🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷
➡ *01 नवम्बर 2022 मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व है ।*
🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*
 
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
**
🌷 *संत श्री जलाराम बापा जयंती* 🌷
➡ *31 अक्टूबर 2022 सोमवार को संत श्री जलाराम बापा जयंती है ।*
🙏🏻 *जलाराम बापा का जन्म सन्‌ 1799 में गुजरात के राजकोट जिले के वीरपुर गॉंव में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रधान ठक्कर और मॉं का नाम राजबाई था। बापा की माँ एक धार्मिक महिला थी, जो साधु-सन्तों की बहुत सेवा करती थी। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर संत रघुवीर दास जी ने आशीर्वाद दिया कि उनका दुसरा प़ुत्र जलाराम ईश्वर तथा साधु-भक्ति और सेवा की मिसाल बनेगा।*
🙏🏻 *16 साल की उम्र में श्री जलाराम का विवाह वीरबाई से हुआ। परन्तु वे वैवाहिक बन्धन से दूर होकर सेवा कार्यो में लगना चाहते थे। जब श्री जलाराम ने तीर्थयात्राओं पर निकलने का निश्चय किया तो पत्नी वीरबाई ने भी बापा के कार्यो में अनुसरण करने में निश्चय दिखाया। 18 साल की उम्र में जलाराम बापा ने फतेहपूर के संत श्री भोजलराम को अपना गुरू स्वीकार किया। गुरू ने गुरूमाला और श्री राम नाम का मंत्र लेकर उन्हें सेवा कार्य में आगे बढ़ने के लिये कहा, तब जलाराम बापा ने ‘सदाव्रत’ नाम की भोजनशाला बनायी जहॉं 24 घंटे साधु-सन्त तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता था। इस जगह से कोई भी बिना भोजन किये नही जा पाता था। वे और वीरबाई मॉं दिन-रात मेहनत करते थे।*
🙏🏻 *बीस वर्ष के होते तक सरलता व भगवतप्रेम की ख्याति चारों तरफ फैल गयी। लोगों ने तरह-तरह से उनके धीरज या धैर्य, प्रेम प्रभु के प्रति अनन्य भक्ति की परीक्षा ली। जिन पर वे खरे उतरे। इससे लोगों के मन में संत जलाराम बापा के प्रति अगाध सम्मान उत्पन्न हो गया। उनके जीवन में उनके आशीर्वाद से कई चमत्कार लोगों ने देखें। जिनमे से प्रमुख बच्चों की बीमारी ठीक होना व निर्धन का सक्षमता प्राप्त कर लोगों की सेवा करना देखा गया। हिन्दु-मुसलमान सभी बापा से भोजन व आशीर्वाद पाते। एक बार तीन अरबी जवान वीरपुर में बापा के अनुरोध पर भोजन किये, भोजन के बाद जवानों को शर्मींदगी लगी, क्योंकि उन्होंने अपने बैग में मरे हुए पक्षी रखे थे। बापा के कहने पर जब उन्होंने बैग खोला, तो वे पक्षी फड़फड़ाकर उड़ गये, इतना ही नही बापा ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूरी की। सेवा कार्यो के बारे में बापा कहते कि यह प्रभु की इच्छा है। यह प्रभु का कार्य है। प्रभु ने मुझे यह कार्य सौंपा है इसीलिये प्रभु देखते हैं कि हर व्यवस्था ठीक से हो सन्‌ 1934 में भयंकर अकाल के समय वीरबाई मॉं एवं बापा ने 24 घंटे लोगों को खिला-पिलाकर लोगों की सेवा की। सन्‌ 1935 में माँ ने एवं सन्‌ 1937 में बापा ने प्रार्थना करते हुए अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया।*
🙏🏻 *आज भी जलाराम बापा की श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करने पर लोगों की समस्त इच्छायें पूर्ण हो जाती है। उनके अनुभव ‘पर्चा’ नाम से जलाराम ज्योति नाम की पत्रिका में छापी जाती है। श्रद्धालुजन गुरूवार को उपवास कर अथवा अन्नदान कर बापा को पूजते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁*
पंचक
नवंबर  2022 
पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 
 
पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 
 
एकादशी
 
शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी
22. रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी
 
प्रदोष
 
05 नवंबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत
 
पूजा मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक
 
21 नवंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत
 
पूजा मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक
 
अमावस्या
नवंबर 2022 में अमावस्या तिथि
दिनांक: 23 नवंबर, 2022, बुधवार
 
कार्तिक पूर्णिमा- मंगलवार 8 नवंबर, 2022।

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।
 
ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।
 
आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको कोई दंड मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी छुपे हुए राज को परिवार के सदस्यों के सामने उजागर कर सकता है,जिसके बाद आपको अपने माता-पिता से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको आज कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में रिलैक्स होकर काम करेंगे,यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया,तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को नेत्रों से संबंधित कष्ट हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप में शामिल होंगे,जहां को अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आज आप संतान को कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया तो वह आज आपको मिलना मुश्किल सकता है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि कोई कदम उठाएंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आप अपने किसी करीबी को अपने मन की कोई इच्छा ना बताएं।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझनें आज आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसे देखकर आपको भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे,तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आज व्यवसाय के कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप छोटे बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रहे मनमुटाव के बाद सदस्यों से बातचीत करने में कामयाब रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे नहीं तो आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी सरकारी काम में नीति नियमों का पूरा पालन करेंगे,जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ करीबी आज आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र आज आपसे धन उधार मांग सकता है,जिसे आपको अवश्य देना होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परिवारिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। घर परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी क्रोधी व्यक्ति से बचना होगा। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो,तो उसके बाद आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी है कि नहीं तो परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जोश में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। आपका कोई जल्दबाजी में किया गया काम आज आपसे कोई गलती करा सकता है।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो आज आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का आप पूरा मान सम्मान रखेंगे। आपको आज किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेंगे,जिनके लिए आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए रहेगा। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और धन-धान्य में वृद्धि होगी,लेकिन आपको आज कुछ लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे और उनकी आवभगत में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई सामाजिक कार्य आज आपकी तरक्की का कारण बनेगा,जिसमें आपका भव्य स्वागत किया जा सकता है।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है। व्यापार में कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति दे सकते हैं,जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शासन सत्ता का भी आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के बीच जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और वह किसी प्रतियोगिता में कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। यदि आपको आज कोई किसी बात के लिए हां कराएं,तो आपको बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ धीमा रहने वाला है,लेकिन आपको आज व्यापार में निवेश का लाभ मिलेगा। यदि आप आज किसी की मदद करेंगे,तो वह भविष्य में आपकी मदद अवश्य करेंगे। रिश्तों में चल रही अनबन को आज आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। आप अपना कोई निवेश सोच विचार कर करें और किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से करें। आप कामकाज में सहजता बनाए रखें और अपने आवश्यक कार्यों को कल पर ना टालें,उन्हे आज ही पूरा करने की पूरी कोशिश करें।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज कारोबार कर रहे लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। लाभ के नए नए स्त्रोत मिलने से वह एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों को आज आप साथ लेकर चलेंगे,जिससे पारिवारिक एकता बनी रहेगी और लोग भी एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति को पनपने से बचाना होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करके अपनी शारीरिक समस्याओं को भी समाप्त कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments