Friday, April 19, 2024
Home Astrology Oct 19/22: Vaidik Panchang and Horoscope

Oct 19/22: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक – 19 अक्टूबर  2022*
🌤️ *दिन – बुधवार*Importance
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु* 
🌤️ *मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – नवमी दोपहर 02:13 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – पुष्य सुबह 08:02 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग – साध्य शाम 05:33 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️  *राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:50 तक* 
🌞 *सूर्योदय – 06:36*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:10*
👉  *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – 
🔥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना* 🌷
➡ *24 अक्टूबर 2022 सोमवार को दीपावली है।*
🎆 *दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।*
🔥 *मिट्टी के कोरे दिये  में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।*
🙏🏻 *लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।*
🌷 *ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।*
*अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।*
🍃 *अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

Best sellers

 
🌷 *धनतेरस* 🌷
➡ *22 अक्टूबर 2022 शनिवार को धनतेरस हैं |*
*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे …. तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख – दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*
🙏🏻 *
 
📖 *)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏एकादशी
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022-  रंभा (रमा) एकादशी
. शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी
 रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी
💥
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।
 
आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
 
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपके सुविधाजनक संसाधनो में भी वृद्धि होती दिख रही है। व्यापार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी,क्योंकि आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपका कोई विदेश में रह रहा परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो आप उसे देने से बचें,नहीं तो उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आज आप निसंकोच किसी काम को लेकर आगे बढ़े,नहीं तो वह लटकता ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें नहीं तो अधिकारियों को आपकी किसी बात से झडप हो सकती है। परिवार में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे  और उनका डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल हो जाएंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपको आज किसी आर्थिक मामले में मदद मिलती दिख रही है। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंग
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी सरकारी योजना में धन लगाकर अपने धन को भविष्य के लिए सिक्योर कर सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने व्यापार की कुछ जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएंगे। आपक कोई मित्र आज आपसे लंबे मुलाकात करने आ सकता है,जिससे आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं करने है। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे और सुख शांति मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग मान सम्मान पाकर प्रसन्न रहेंगे। आप किसी का भरोसा जीत कर अपनी कुछ मुश्किलों को आसान कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं थी, तो उनसे आपको निजात मिलेगी,क्योंकि उन्हें कोई विदेश से बेहतर अवसर आ सकता है। आपके कुछ पहले के किए गए निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई बहन से आज आप किसी बात के लिए सलाह मशवरा करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों को सुनना व समझना होगा।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और कुछ काम ऐसे होंगे,जिनके करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी,जिसमें आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। आपको आज किसी व्यक्ति की गलत बात पर पर्दा डालने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप एक नीति बनाकर काम करेंगे,तो आप समय से काम पूरा कर पाएंगे। कुछ आवश्यक निवेश पर आज आप जोर दें तो बेहतर रहेगा। बजट को लेकर आज परेशान रहेंगे,इसलिए आपको अपने कुछ खर्चों पर लगाम अवश्य लगानी होगी।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको मित्रों के साथ आज किसी पार्टी को करने का मौका मिलेगा लेकिन उसमें आपको किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आज अच्छा खासा धन मिलने से अहंकार की भावना को अपने अंदर लाने से बचना होगा। माता-पिता से आज आपको कोई मदद मांगनी पड़ सकती है।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता बनी हुई थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और संतान भी आपकी इस आदत से प्रसन्न रहेंगी। परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद करने से अच्छा है आप सुख शांति बनाए रखें,नहीं तो रिश्तो में आपसी तनाव पैदा हो सकता है।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें  किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको पिछली की गई गलती को सुधारना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ भी आजमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका कोई अपना आज आपको समय पर मदद ना करके परेशान कर सकता है।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मामला विवादित है तो आपको उसमें आज भागदौड़ करनी होगी,तभी वह पूरा हो सकेगा या उसमें नियम कानूनों पर पूरा ध्यान दें,उनका उल्लंघन बिल्कुल ना करें। यदि आपको कोई परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी ना करें। आपकी आज अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो लाभदायक रहेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आप सभी का पूरा फायदा उठाएंगे। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी उन्हे हंसकर बखूबी निभाएंगे जिससे परिवार के लोग भी आपकी शाबाशी करते नजर आएंगे। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय में उसके जरूरी कागजातों पर बहुत ध्यान देना होगा नहीं तो वह आपसे गलत साइन हो सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय की योजना बना रहे लोग अपने साथी से सावधान रहें नहीं तो उनके साथ धोखा करने की पूरी कोशिश कर सकते है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज अपने बड़े नेताओं के नेतृत्व में ही काम करना बेहतर रहेगा।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों से तरक्की पा सकते हैं,लेकिन आपको आज कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपसे कोई गलत काम करवा सकते हैं। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से लें,नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको लोगों के तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा नहीं तो आप अपना ही समय व्यर्थ करेंगे।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको आज बड़ों की बात का मान व सम्मान रखना होगा नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आर्थिक गतिविधियो में भी रहेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप किसी कार्य को लंबे समय से कर रहे  हैं तो वह आज पूरा हो सकता है। आप कुछ आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से भी कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments