Saturday, April 20, 2024
Home Astrology March 28/23: Vaidik Panchang and Horoscope

March 28/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 28 मार्च 2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – चैत्र*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 
🌤️ *तिथि – सप्तमी शाम 07:02 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – मृगशिरा शाम 05:32 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
*🌤️योग – सौभाग्य सुबह 11:36 तक तत्पश्चात शोभन*
🌤️  *राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:20 तक*
*🌞 सूर्योदय- 06:37*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:50*
👉  *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – 
🔥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *29 मार्च 2023 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि 09:07 तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *ससुराल में तकलीफ हो तो* 🌷
👩🏻 *जिनको शादी के बाद कठिनाई आती है… ससुराल में ….उनको चैत्र मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को (यानि 29 मार्च 2023 बुधवार को)– ॐ ह्रीं गौरिये नम: | ॐ ह्रीं गौरिये नम: | का जप करे | और प्रार्थना करे “की शिवजी की अति प्रिय हो माँ… हमारे परिवार में ये समस्या न रहें |*
🙏🏻 *”आपके परिचितों में किसी को भी बेटी, बहन शादी के बाद दिक्कते आती हो तो आप इनको बता दें  | ऐसा करें बेटी न कर पाये तो बाप तो करे, भाई करें, बहन करें की मेरी बेटी, बहन को ऐसी तकलीफ न हो ऐसा संकल्प करें, नाम और गोत्र का उच्चारण करके |*
🙏🏻 
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए* 🌷
🙏🏻 *अगर काम धंधा करते हैं और  सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल  पक्ष की अष्टमी को.. बेल के कोमल -कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से …. मंत्र बोले ” ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । ” और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी -कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻  *नवरात्रि  की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*
*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
 
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आपने कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो बाद में आपको इससे समस्या होगी और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है, लेकिन फिर भी आप मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।  परिजनों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आपसी प्रेम बना रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में यदि किसी बदलाव को करने की सोचेंगे, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप किसी काम की पूरी जानकारी मिले बिना उसमें हाथ ना डालें। जल्दबाजी से आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको अपने मन में आज सकारात्मक विचारों को रखना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप पर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और आपने यदि जीवनसाथी से कोई वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी वह अपने चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में कामयाब रहेंगे।
 
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्ति के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्यों में बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल तनाव से भरा होगा और आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा, जिससे आप अपने काफी काम को कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी काम को बिना सोचे समझे नहीं करना है, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा। अपने विरोधियों से मन में चल रही सभी बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वे इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो परिवार के सदस्यों में कुछ पुराने मतभेद चल रहे है, वह आज दूर होंगे। आप संतान के लिए कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको मित्रों से आज कोई लाभदायक सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे बेवजह किसी बात को लेकर समस्या खड़ी कर सकता है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी तो होगी, लेकिन फिर भी आप बात आसानी से संभाल लेंगे। जो लोग शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश कर सकते हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की उधेड़बुन में आज काफी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते समाप्त होगा।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में आज उसके नियमों पर अवश्य ध्यान देना होगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके खर्चे बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जहां पर अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।  आप किसी महत्वपूर्ण काम को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई नुकसान हो सकता है। आपकी साख व सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आप उसे स्वीकार करें।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपको किसी काम में बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आप कुछ नये संपर्क का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने काम से एक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव लेकर आने वाला है। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और आप निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने तनाव को दूर करने के लिए आज आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो वह बढ़ सकती है, इसलिए खाने-पीने पर नियंत्रण बनाए रखें और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में सावधानी बरतनी लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं और आप ईमानदारी से काम करके कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करने से पहले उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य दे, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।
Read more













RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments