Thursday, March 28, 2024
Home Astrology March 18/23: Vaidik Panchang and Horoscope

March 18/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 18 मार्च 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – एकादशी सुबह 11:13 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*🌤️योग – शिव सुबह 11:54 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️  *राहुकाल – सुबह 09:46 से सुबह 11:16 तक*
*🌞 सूर्योदय- 06:46*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:47*
👉  *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – पापमोचनी एकादशी* 
🔥 *विशेष – हर एकादशी को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~?
🌷 *पापमोचनी एकादशी* 🌷
➡ *17 मार्च 2023 शुक्रवार को दोपहर 02:07 से 18 मार्च, शनिवार को सुबह 11:13 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष – 18 मार्च, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *जो श्रेष्ठ मनुष्य ‘पापमोचनी एकादशी’ का व्रत करते हैं उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है । ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी, सुरापान और गुरुपत्नीगमन करनेवाले महापातकी भी इस व्रत को करने से पापमुक्त हो जाते हैं । यह व्रत बहुत पुण्यमय है ।*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 19 मार्च, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 -पंचक आरम्भ :
रविवार ( 19 मार्च 2023 ) at 11:17 AM
पंचक समाप्त :
गुरूवार ( 23 मार्च 2023 ) at 02:08 PM
 
 18 मार्च 2023, शनिवार : पापमोचिनी एकादशी

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
 
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
 
मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें  तेजी आएगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को  कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। पुराना लेनदेन समय रहते हुए चुकाना होगा अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और अधिक मेहनत करनी होगी
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके तुरंत कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।
 
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपनी आय व व्यय का बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। आप कुछ औद्योगिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। किसी से आप अपने मन की बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको आज  किसी शारिरीक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी, इसलिए  आप मेहनत से पीछे ना हटे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि उधार मांगे, तो आपको उसमें बहुत ही सावधानी दिखानी होगी, नहीं तो रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कोई गलत व्यवहार ना करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे आप योग व प्राणायाम के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा, लेकिन कामकाज में  स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर चिंता कर रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी और मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बनी रहेगी।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी  कर सकते हैं। कोई आपको काम सौंपें तो उसे समय रहते पूरा करें। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप आवश्यक कार्य को भी समय रहते निपटाने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आप किसी से उधार ना लें।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये। यदि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर चलेंगे, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर  नाराज हो सकती हैं,आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। अपने खर्चों से किसी बड़े निवेश की ओर ध्यान लगाने से बचना होगा। आपके मित्रो से संबंधों में दरार चल रही थी, वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो आज वह दूर होगी।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। घर व बाहर के लोगों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। मित्रों से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आज चुकता होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी
Read more

March 17/23: Vaidik Panchang and Horoscope














RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments