Thursday, April 18, 2024
Home Astrology Jan21/23: Vaidik Panchnag and Horoscope

Jan21/23: Vaidik Panchnag and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 21 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास – माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष मास)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – अमावस्या 22 जनवरी रात्रि 02:22 तक   तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 09:40 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*🌤️योग – हर्षण दोपहर 02:35 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️  *राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:27 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:20*
👉  *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- माघ अमावस्या,दर्श अमावस्या,मौनी,त्रिवेणी अमावस्या*
 *🔥विशेष – अमावस्या और रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🀊
🌷 *माघ-मौनी अमावस्या* 🌷
➡ *21 जनवरी 2023 शनिवार को मौनी अमावस्या है ।*
🙏🏻 *माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस नामकरण के लिए दो मान्यताएं हैं ।*
🙏🏻 *इस दिन मौन रहना चाहिए। मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन रहकर प्रयाग संगम अथवा पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।*
🙏🏻 *ऐसा माना जाता है इस दिन ब्रह्मा जी ने स्वयंभुव मनु को उत्पन्न कर सृष्टि का निर्माण कार्य आरम्भ किया था इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के अनुसार माघ मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या को सूर्योदय से पहले जो तिल और जल से पितरों का तर्पण करता है, वह स्वर्ग में अक्षय सुख भोगता है। जो उक्त तिथि को तिल की गौ बनाकर उसे सब सामग्रियों सहित दान करता है, वह सात जन्म के पापों से मुक्त हो स्वर्गलोक में अक्षय सुख का भागी होता है। ब्राह्मण को भोजन के योग्य अन्न देने से भी अक्षय स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जो उत्तम ब्राह्मण को अनाज, वस्त्र, घर आदि दान करता है, उसे लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती।*
 
💥 *22 जनवरी 2023 से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ ||
🙏🏻मौनी अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर पितरों के नाम का दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं। दक्षिण दिशा से ही पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसके साथ ही आटे में तिल मिलाकर एक रोटी बनाएं और उसके गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रहती है और पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है।
🙏🏻 *इस दिन पितृ पूजा, श्राद्ध, तर्पण, पिण्ड दान, नारायणी आदि कर सकते है। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या पितृ कर्म के लिए विशेष होती है परंतु युगादि तिथि तथा मकरस्थ रवि होने के कारण मौनी अमावस्या का महत्व कहीं ज्यादा है। अगर आप पितृदोष से पीड़ित हैं अथवा आपको लगता है की आपके पिता, माता अथवा गुरु के कुल में किसी को अच्छी गति प्राप्त नहीं हुई है तो आज तर्पण (विशेषतः गंगा किनारे) जरूर करें।*
मौनी अमावस्या तिथि पर दूध में अपनी छाया देखें, उसके बाद उस दूध को काले कुत्ते को पिला दें। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रूई की जगह लाल रंग का धागा हो। साथ ही दीपक में केसर भी डालें, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
🙏🏻 *अगर आप सौभाग्यशाली हैं और इस दिन गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं तो तर्पण के अलावा भी बहुत कृत्य हैं। स्कंदपुराण में भगवान शिव का कथन है ।*
मौनी अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करना बहुत उत्तम माना गया है। मान्यता है कि पीपल के मूल में विष्णुजी, तने में शिवजी और अग्रभाग में ब्रह्माजी निवास करते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल की पूजा और परिक्रमा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही तुलसी पूजा करें और सूर्यदेव को भी दूध के साथ जल अर्पित करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है।
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से भक्तिपूर्वक गुड़, घी और तिल के साथ मधुयुक्त खीर गंगा में डालते हैं, उसके पितर सौ वर्षों तक तृप्त बने रहते हैं और वे संतुष्ट होकर अपनी संतानों को नाना प्रकार की मनोवाञ्छित वस्तुएं प्रदान करते हैं।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से गंगाजल के द्वारा शिवलिंग को स्नान कराते हैं, उनके पितर यदि भारी नरक में पड़े हों तो भी तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *जो एक बार भी ताँबे के पात्र में रखे हुए अष्टद्रव्ययुक्त (जल, दूध, कुश का अग्रभाग, घी, मधु, गाय का दही, लाल कनेर तथा लाल चंदन) गंगाजल से भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं, वे अपने पितरों के साथ सूर्यलोक में जाकर प्रतिष्ठित होते हैं।*
🙏🏻 *जो गंगा के तट पर एक बार भी पिण्डदान करता है, वह तिलमिश्रित जल के द्वारा अपने पितरों का भवसागर से उद्धार कर देता है।* 
🙏🏻 *पिता/माता/गुरु/भाई/मित्र/रिश्तेदार किसी के भी कुल में कोई किसी भी तरह, किसी भी अवस्था में मरा हो (चाहे अग्नि से या विष से या आत्मदाह अथवा अन्य  प्रकार से मृत्यु) आज सब पितरों का उद्धार संभव है।*
🙏🏻 *माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या युगादि तिथि है।  अर्थात इस तिथि को चार युगों में से एक युग का आरम्भ हुआ था। स्कंदपुराण के अनुसार “माघे पञ्चदशी कृष्णा द्वापरादिः स्मृता बुधैः” द्वापर की आदि तिथि हैं जबकि कुछ विद्वान  इसको कलियुग की प्रारम्भ तिथि मानते हैं। युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन कई गुना फल देता है l प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*
माघ मास में तिल के दान का महत्व अधिक होने से चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि विशेष मानी गई है। पितरों की प्रसन्नता, सद्‌गति तथा पदवृद्धि के लिए काले तिल से तर्पण करना विशेष लाभदायी रहता है। 
 गाय को आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और वह गाय को
🙏🏻 *इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के सेवन के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए तथा उन्हें रजाई, कम्बल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए। इस दिन गुड़ में काले तिल मिलाकर मोदक बनाने चाहिए तथा उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर ब्राह्मणों को देना श्रेयस्कर है। इसी पुण्य पर्व पर विभिन्न प्रकार के नैवेद्य मिष्टान्नादि षट्रस व्यंजनों से ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें द्रव्य दक्षिणादि से संतुष्ट कर प्रणामादि कर सादर विदा करना चाहिए।*
🙏🏻 *गौशाला में गायों के निमित्त हरे चारे, खल, चोकर, भूसी, गुड़ आदि पदार्थों का दान देना चाहिए तथा गौ की चरण रज को मस्तक पर धारण कर उसे साष्टांग प्रणाम करना चाहिए।*
🙏🏻 *माघी अमावस्या को प्रात: स्नान के बाद ब्रह्मदेव और गायत्री का पूजन करें। गाय, स्वर्ण, छाता, वस्त्र, पलंग, दर्पण आदि का मंत्रोपचार के साथ ब्राह्मण को दान करें। पवित्र भाव से ब्राह्मण एवं परिजनों के साथ भोजन करें। इस दिन पीपल में आघ्र्य देकर परिक्रमा करें और दीप दान दें। इस दिन जिनके लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन करें।*
शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।
🙏🏻 *मौनी अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर यह आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है। अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।*
🌷 *दशतीर्थसहस्राणि तिस्रः कोटयस्तथा पराः॥ समागच्छन्ति मध्यां तु प्रयागे भरतर्षभ। माघमासं प्रयागे तु नियतः संशितव्रतः॥ स्नात्वा तु भरतश्रेष्ठ निर्मलः स्वर्गमाप्नुयात्। (महाभारत, अनुशासन पर्व 25 । 36 -38)*
➡ *अर्थात माघ मास की अमावस्या को प्रयाग राज में तीन करोड़ दस हजार अन्य तीर्थों का समागम होता है। जो नियमपूर्वक उत्तम व्रत का पालन करते हुए माघ मास में प्रयाग में स्नान करता है, वह सब पापों से मुक्त होकर स्वर्ग में जाता है।*

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।
 
आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ कामों में आप आज निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको समस्या भी हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में यदि सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ मांगे, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। यदि आपने पहले कोई निर्णय लिया था, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। आप अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने सगे संबंधियों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर आज  भजन कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने सगे संबंधियों से तालमेल बना बनाए रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप किसी के साथ कोई साझेदारी भी करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी आवश्यक कार्य को करने में आप उसके नीति के नियमों पर पूरा ध्यान रखें।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने करीबियों की बात का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आप किसी से भला बुरा ना बोलें। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनमें आज सुधार होगा। आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। अपनी कुछ गलतियों से आपको सीख लेनी होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सावधानी से लें।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कला कौशल से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके कुछ विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उसमें आपको माफी मांगनी होगी, तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है। आपने यदि लेनदेन के मामले में सावधानी नहीं बरती, तो आपको अत्यधिक मेहनत के कारण सिर दर्द  हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। करियर को लेकर यदि आपके मन में कुछ उलझन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दे, तो आपको उनकी बात पर अमल करना होगा।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप विनम्रता बनाए रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करते नजर आएंगे। किसी पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा हानि हो सकती है। 
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपना आलस्य त्यागना होगा।  परिवार का कोई सदस्य शुभ समाचार सुन सकता है।  यदि परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर करेंगे, तो वह उसे पूरी कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आज आप पूरी निष्ठा रखेंगे। भाई बंधुओं के साथ यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आपने किसी काम को यदि कल पर टाला, तो वह बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपके घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों के प्रति भी पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी हिस्सा लेंगे।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। लंबे समय से आप अपने रुके हुए कार्यों को यदि पूरा नहीं कर पाए, तो आज उन्हें पूरा कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य में बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप धैर्य बनाए रखें। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में गलत योजनाओं में धन का निवेश ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते

Best sellers

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments