Friday, March 29, 2024
Home Astrology Feb 28/23: Vaidik Panchang and Horoscope

Feb 28/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 28 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 
🌤️ *तिथि – नवमी 01 मार्च प्रातः 04: 18 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी सुबह 07:20 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
*🌤️योग – विष्कंभ शाम 04:26 तक तत्पश्चात प्रीति*
🌤️  *राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:15 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:01*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:42*
👉  *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – 
🔥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
 
🌷 *पति की आयु लम्बी हो इसलिए 2 बातें* 🌷
👉🏻 *शाम को सूरज जब अस्त होता है तो उस समय सुहागन देवियों को अपना सिर ढ़क के रखना चाहिए ।*
👉🏻 *सुहागन देवियों को ज्यादा उपवास नहीं करने चाहिए ।*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
 💰 *धन लाभ का उपाय* 💰
🔥 *होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें,तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी,पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए,जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। इसके बाद विधि-विधान से दाण्डा रोपे। जब आप होलिका पूजन को जाएं,तो पान के एक पत्ते पर कपूर,थोड़ी-सी हवन सामग्री,शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें।*
🍃 *दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन:यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं,उनको निकाल लाएं।*
➡ *फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।*
🙏🏻 *ग्रहों की शांति के लिए उपाय* 🙏🏻
🔥 *होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।*
🌷 *मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।*
*गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।*
➡ *बिजनेस में सक्सेज होने  का उपाय* ⬅
🏉  *एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।*
🌷 *मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।*
👰🏻 *शीघ्र विवाह के लिए उपाय* 👰🏻
🔥 *होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।*
 🤕 *रोग नाश के लिए उपाय* 🤕
➡ *अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।*
🌷 *मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा*
💰 *धन लाभ के लिए उपाय* 💰
🔥 *होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्ध्य दें।*
🌙 *अर्ध्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।*

Best sellers

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
 
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
 
 शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें और भाई बहनों का आपको पूरा सुख मिलेगा। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और मागंलिक कार्यक्रम के होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन किसी बेवजह की बहस में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। अपने व्यापार के कामों पर ध्यान लगाएं। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आप अपनी पढ़ाई के प्रति सतर्क रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई गुप्त सूचना प्राप्त हो सकती हैं।
 
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और भाग्य के दृष्टिकोण से भी दिन बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी गति को बनाए रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप दूरी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और परिवार में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकियां बढे़गी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदना बेहतर रहेगा। आपकी अपने मित्रों से आज घनिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग किसी निर्णय को समय पर लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से अच्छा व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने के बाद आपको परेशानी होगी और आप कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और किसी काम के उत्साह से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको माताजी से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे
Also read

Feb 27/23: Vaidik Panchang and Horoscope












 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments