Friday, March 29, 2024
Home Astrology Feb 19/23: Vaidik Panchang and Horoscope

Feb 19/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 19 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – फाल्गुन ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार माघ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी शाम 04:18 तक तत्पश्चात  अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण दोपहर 02:44 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*🌤️योग – वरीयान शाम 03:20 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️  *राहुकाल – शाम 05:12 से शाम 06:38 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:08*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:37*
👉  *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,द्वापर युगादि तिथि वसंत ॠतु प्रारंभ*
 🔥 *विशेष – *चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *युगादि तिथि* 🌷
➡ *19 फरवरी 2023 रविवार को युगादि तिथि है ।*
🙏🏻 *जैसे कि हम जानते हैं कि चार युग होते है:-*
🙏🏻 *सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलियुग ये सभी युग भिन्न भिन्न तिथियों को प्रारम्भ हुए थे l*
🙏🏻 *युग+आदि अर्थात युग के आरम्भ होने की तिथि, इसे ही युगादि तिथि कहते हैं अर्थात जिस तिथि को अतीत या भविष्य में एक नया युग आरम्भ हुआ या होगा, वही युगादि तिथि कहलाती है ।*
👉🏻 *युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन आदि अक्षय (जिसका नाश/क्षय न हो) फल होता है l*
🙏🏻 *प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*
🙏🏻 *नारद पुराण, हेमाद्रि, तिथितत्व, निर्णयसिन्धु, पुरुषचिन्तामणि, विष्णु पुराण और भुजबल निबन्ध में इसका उल्लेख प्राप्त है।*
 
            🌞 *~  वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷
➡️ *20 फरवरी 2023 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 12:35 तक  सोमवती अमावस्या है।*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
 🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
 ➡ *19 फरवरी 2023 रविवार को दर्श अमावस्या और 20 फरवरी, सोमवार को फाल्गुन अमावस्या  व सोमवती अमावस्या है*
🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
 

Best deals

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और आप आपने रुके हुए कार्य में पूरी रुचि रखेंगे। कुछ नए कार्यों  में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपसी चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुरानी रुकी हुई डील को आज फाइनल करने का मौका मिल सकता है।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  प्रत्येक कार्य में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपने कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपकी मान व प्रतिष्ठा पढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अध्यात्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता की बातों का पूरा मान रखेंगे।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी अपने परिजनों से चल रही अनबन दूर होगी। आप उनके साथ कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा व कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपको अपने संस्कारों व परंपराओं का पाठ संतान को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप के कामकाज की गति आज तेज रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोध भी दूर होंगे और मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि व भवन से संबंधित किसी डील को आज फाइनल कर सकते हैं। फर्म में कार्य कर रहे लोग पूरी मेहनत और लगन से काम करें। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी पद की प्राप्ति कर सकते हैं।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। किसी को धन उधार ना दे नहीं तो धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।  आपके बढ़ते खर्च आज आपका सिर दर्द बनेंगे। बजट बना कर चलें। संतान यदि किसी परीक्षा को दिया था उसके परिणाम आ सकते हैं।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें अधिकारीयो की बातों को ध्यान से सुनना होगा और तभी किसी काम में आगे बढ़ना होगा। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपने यदि किसी को कोई वचन दिया या वादा किया है, तो आप उसे भी अवश्य पूरा करेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में जीवन साथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर  एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ औरो के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको  कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा, इसलिए किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे।  आपको किसी महत्वपूर्ण बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। आपको कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। बड़ों से यदि आज किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, तो वह भी आपकी बात अवश्य मानेंगे। आप धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अपने कुछ मित्रों की ओर से किसी निवेश संबंधी योजना की जानकारी मिल सकती है। आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने से प्रसन्न रहेंगे। आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपको कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु प्राप्त होती दिख रही है। आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका छुपा हुआ टैलेंट बाहर निकलेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। आप किसी की गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहेगा और आप खर्चों के अकस्मात बढ़ने से परेशान रहेंगे। कामकाज के तलाश कर रहे लोग  किसी अच्छी नौकरी को कर सकते हैं। आपका अपनी अच्छी सोच से किसी को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय पर आपको ध्यान देना होगा। किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना करें। लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।
Also read

Feb 18/23: Vaidik Panchang and Horoscope; Mahashivratri Today














RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments