Thursday, April 18, 2024
Home Astrology April 6/23: Vaidik Panchang and Horoscope

April 6/23: Vaidik Panchang and Horoscope

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 06 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास – चैत्र*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 
🌤️ *तिथि – पूर्णिमा सुबह 10:04 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त दोपहर 12:42 तक तत्पश्चात चित्रा*
*🌤️योग -व्याघात 07अप्रैल रात्रि  02:32 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल- दोपहर 02:15 से शाम 03:48 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:28*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:53*
👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – चैत्री पूर्णिमा,श्री हनुमान जन्मोत्सव,वैशाख स्नानारंभ*
🔥 *विशेष – पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
*
🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷
🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*                                                      🙏🏻 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
*
🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷 
🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन  को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*
🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*
🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*
🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*
🙏🏻
    *~ वैदिक पंचांग ~* *
🌷 *वैशाख मास* 🌷
🙏🏻  *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। – पद्म पुराण)*
 
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
 
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी उतना फल नहीं मिल पाएगा, जितनी आपने मेहनत की थी। आप अपने कर्तव्यों से पीछे ना हटें। लेन-देन के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि मेहनत करनी पड़ेगी, तो उससे आप पीछे नहीं हटेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में ढील ना बरतें और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई पुराना काम समय रहते पूरा होगा।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी भी वरिष्ठ सदस्य से अपनी बात मनवाने के लिए जिद ना करें, नहीं तो इससे उन्हें कष्ट होगा और अपने कार्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी आवश्यक काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन्हें समय रहते पूरी करेगी। आपको काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
 
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बचत की योजनाओं का धन लगाने के लिए रहेगा। संतान से चल रही अनबन आज दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो वह कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय का एक बजट बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाएं रखने के लिए आपको बातचीत अवश्य करनी होगी।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप बुद्धि व विवेक से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन किसी लक्ष्य को लेकर यदि आप चलेंगे, तो उस पर खरे अवश्य उतरेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और अपने रिश्तो में सहज रहें। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी सरकारी काम में लापरवाही ना बरते, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। कला कौशल में भी सुधार आएगा और आपकी मित्रों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। आप अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं से अच्छा लाभ दिलाने के लिए रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनों की सीख व सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। किसी जरूरी काम में आपने यदि लापरवाही बरती, तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको आज अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढे़गी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे
Read more

April 5/23: Vaidik Panchang and Horoscope















RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments