Sunday, May 25, 2025
Home Astrology 4 May 2024: Vaidik Panchang and Horoscope

4 May 2024: Vaidik Panchang and Horoscope

वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
दिनांक -04 मई 2025*
*⛅दिन – रविवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2082*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – ग्रीष्म*
*⛅मास – वैशाख*
*⛅पक्ष – शुक्ल*
*⛅तिथि – सप्तमी सुबह 07:18 तक तत्पश्चात् अष्टमी*
*⛅नक्षत्र – पुष्य दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात् अश्लेशा*
*⛅योग – गण्ड रात्रि 12:42 मई 05 तक तत्पश्चात् वृद्धि*
*⛅राहुकाल – शाम 05:30 से शाम 07:08 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 06:05*
*⛅सूर्यास्त – 07:08 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:37 से प्रातः 05:21 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 मई 05 से रात्रि 12:58 मई 05 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण – रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से सुबह 07:18 तक), सर्वार्थसिद्धि योग, रविपुष्य योग (सूर्योदय से दोपहर 12:13 तक)*
*⛅विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है व शरीर का नाश होता है एवं अष्टमी को नारियल फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

श्रीकृष्ण’ को अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है..
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

उत्तर प्रदेश में कृष्ण या गोपाल गोविन्द इत्यादि नामों से जानते है।
राजस्थान में श्रीनाथजी या ठाकुरजी के नाम से जानते है।
महाराष्ट्र में विट्ठल के नाम से भगवान् जाने जाते है।
उड़ीसा में जगन्नाथ के नाम से जाने जाते है।
बंगाल में गोपालजी के नाम से जाने जाते है।
दक्षिण भारत में वेंकटेश या गोविन्दा के नाम से जाने जाते है।
गुजरात में द्वारिकाधीश के नाम से जाने जाते है।
असम, त्रिपुरा, नेपाल इत्यादि पूर्वोत्तर क्षेत्रो में कृष्ण नाम से ही पूजा होती है।
मलेशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका, इंग्लैंड, फ़्रांस इत्यादि देशो में कृष्ण नाम ही विख्यात है।
गोविन्द या गोपाल में “गो” शब्द का अर्थ गाय एवं इन्द्रियों, दोनों से है। गो एक संस्कृत शब्द है और ऋग्वेद में गो का अर्थ होता है–‘मनुष्य की इन्द्रियाँ’…जो इन्द्रियों का विजेता हो जिसके वश में इन्द्रियाँ हो वही गोविन्द है गोपाल है
‘श्रीकृष्ण’ के पिता का नाम वसुदेव था इसलिए इन्हें आजीवन ‘वासुदेव’ के नाम से जाना गया। ‘श्रीकृष्ण’ के दादा का नाम शूरसेन था..
‘श्रीकृष्ण’ का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के राजा कंस की जेल में हुआ था।
‘श्रीकृष्ण’ के भाई बलराम थे लेकिन उद्धव और अंगिरस उनके चचेरे भाई थे, अंगिरस ने बाद में तपस्या की थी और जैन धर्म के तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम से विख्यात हुए थे।
‘श्रीकृष्ण’ ने 16000 राजकुमारियों को असम के राजा नरकासुर की कारागार से मुक्त कराया था और उन राजकुमारियों को आत्महत्या से रोकने के लिए मजबूरी में उनके सम्मान हेतु उनसे विवाह किया था। क्योंकि उस युग में हरण की गयी स्त्री अछूत समझी जाती थी और समाज उन स्त्रियों को अपनाता नहीं था।
‘श्रीकृष्ण’ की मूल पटरानी एक ही थी जिनका नाम रुक्मणी था जो महाराष्ट्र के विदर्भ राज्य के राजा रुक्मी की बहन थी।। रुक्मी शिशुपाल का मित्र था और ‘श्रीकृष्ण’ का शत्रु।
दुर्योधन ‘श्रीकृष्ण’ का समधी था और उसकी बेटी लक्ष्मणा का विवाह ‘श्रीकृष्ण’ के पुत्र साम्ब के साथ हुआ था।
‘श्रीकृष्ण’ के धनुष का नाम सार्ङ्ग था। शंख का नाम पाञ्चजन्य था। चक्र का नाम सुदर्शन था। उनकी प्रेमिका का नाम राधारानी था जो बरसाना के सरपंच वृषभानु की बेटी थी। ‘श्रीकृष्ण’ राधारानी से निष्काम और निश्वार्थ प्रेम करते थे। राधारानी ‘श्रीकृष्ण’ से उम्र में बहुत बड़ी थी। लगभग 6 साल से भी ज्यादा का अन्तर था। ‘श्रीकृष्ण’ ने 14 वर्ष की उम्र में वृन्दावन छोड़ दिया था।। और उसके बाद वो राधा से कभी नहीं मिले।
‘श्रीकृष्ण’ विद्या अर्जित करने हेतु मथुरा से उज्जैन मध्य प्रदेश आये थे। और यहाँ उन्होंने उच्च कोटि के ब्राह्मण महर्षि सान्दीपनि से अलौकिक विद्याओ का ज्ञान अर्जित किया था।।
‘श्रीकृष्ण’ कुल 125 वर्ष धरती पर रहे। उनके शरीर का रंग गहरा काला था और उनके शरीर से 24 घण्टे पवित्र अष्टगन्ध महकता था। उनके वस्त्र रेशम के पीले रंग के होते थे और मस्तक पर मोरमुकुट शोभा देता था। उनके सारथि का नाम दारुक था और उनके रथ में चार घोड़े जुते होते थे। उनकी दोनो आँखों में प्रचण्ड सम्मोहन था।
‘श्रीकृष्ण’ के कुलगुरु महर्षि शाण्डिल्य थे।
‘श्रीकृष्ण’ का नामकरण महर्षि गर्ग ने किया था।
‘श्रीकृष्ण’ के बड़े पोते का नाम अनिरुद्ध था जिसके लिए ‘श्रीकृष्ण’ ने बाणासुर और भगवान् शिव से युद्ध करके उन्हें पराजित किया था।
‘श्रीकृष्ण’ ने गुजरात के समुद्र के बीचों-बीच द्वारिका नाम की राजधानी बसाई थी। द्वारिका पूरी सोने की थी और उसका निर्माण देवशिल्पी विश्वकर्मा ने किया था।
‘श्रीकृष्ण’ को ज़रा नाम के शिकारी का बाण उनके पैर के अंगूठे मे लगा वो शिकारी पूर्व जन्म का बाली था, बाण लगने के पश्चात भगवान स्वलोक धाम को गमन कर गए।
‘श्रीकृष्ण’ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को पवित्र गीता का ज्ञान रविवार शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मात्र 45 मिनट में दे दिया था।
‘श्रीकृष्ण’ ने सिर्फ एक बार बाल्यावस्था में नदी में नग्न स्नान कर रही स्त्रियों के वस्त्र चुराए थे और उन्हें अगली बार यूँ खुले में नग्न स्नान न करने की नसीहत दी थी।
‘श्रीकृष्ण’ के अनुसार गौ हत्या करने वाला असुर है और उसको जीने का कोई अधिकार नहीं।
‘श्रीकृष्ण’ अवतार नहीं थे बल्कि अवतारी थे….जिसका अर्थ होता है–‘पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्।’ न ही उनका जन्म साधारण मनुष्य की तरह हुआ था और न ही उनकी मृत्यु हुई थी।
सर्वान् धर्मान परित्यजम मामेकं शरणम् व्रज
अहम् त्वम् सर्व पापेभ्यो मोक्षस्यामी मा शुच–
(भगवद् गीता अध्याय 18)
‘श्रीकृष्ण’ कहते हैं–‘सभी धर्मो का परित्याग करके एकमात्र मेरी शरण ग्रहण करो,मैं सभी पापों से तुम्हारा उद्धार कर दूँगा,डरो मत..!!

आज का राशिफल
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दें सकती हैं। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप अपने कामों में लापरवाही के कारण किसी समस्या को जन्म दे सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी सहयोगी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग बनेंगे।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कोई डेट प्लान कर सकते हैं।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके साथ बॉस का रवैया थोड़ा कड़वा रहेगा, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे ना हटेंगे। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। सोच समझकर कोई इन्वेस्टमेंट करना होगा जो आपके लिए समस्या बनेगा। आपके भाई- बहन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने व्यवसाय में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज का दिन नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनका प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके कई विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। किसी से बिना सोचे समझे कोई लेनदेन ना करें।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कोई लोन भी लेने की सोच सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आपको व्यवसाय में कुछ बदलाव करना अच्छा रहेगा। आपकी भाई और बहनों से खूब पटेगी।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी योजना में भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आस पड़ोस में आप किसी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा समय रहते पूरा करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। किसी पुराने मित्र से आपसे लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप अपने धन को ध्यान में रखकर ही खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधानी रखकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपके भाई व बहनों से भी आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, लेकिन अत्यधिक मात्रा में धन न लगाएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

Read More

3 May 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
newspaper

Most Popular