Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Astrology

23 May 2024: Vaidik Panchang and Daily Horoscope

Email :50

हर हर महादेव
वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
दिनांक – 23 मई 2024
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा शाम 07:22 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – विशाखा सुबह 09:15 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – परिघ दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – दोपहर 02:15 से शाम 03:54 तक
सूर्योदय-05:59
सूर्यास्त- 19:11
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,वैशाखी पूर्णिमा,बुध पूर्णिमा,वैशाख स्नान समाप्त,श्री कुर्म जयंती

वैशाख पूर्णिमा
हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भी भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।
वैशाख पूर्णिमा यानी 23 मई, गुरुवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताएँ उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है-

सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।
माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।
माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति के उपाय का यथाशक्ति जप करें-
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।
आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।
कभी स्नान ना कर सकें तो
तुलसी के पौधे की मिटटी इतनी पवित्र है कि कोई आदमी घर में बहुत बीमार हो नहा नही सकता हो तो आप उसको तुलसी की मिटटी का तिलक कर दो वो आदमी नहाया हुआ जैसा पवित्र माना जायेगा | (मेरे से एक मिलिट्री में काम करने वाले भाई ने पूछा था कि हम ऐसी जगहों पर रहते हैं जहाँ बर्फ ही बर्फ होती है पानी तो होता नहीं नहाये कैसे, इतनी ठण्ड होती है माईनस में होता है टेम्परेचर क्या करें ? नियम कैसे करें ? मैंने कहा तुलसी की मिटटी ले जाओ जितने दिन रहना पड़े उसका तिलक कर लो नहाये हुए के सामान माने जाओगे पवित्र तुलसी की मिटटी इतनी शुद्ध है | ) इसका मतलब ये नही है कि और भी कोई सोचे की वाह बढ़िया आईडिया है कभी नहाना नही और तुलसी की मिटटी का तिलक कर दो हो गया पवित्र हो गये हम तो |

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप अपने खर्च लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप धन को भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें पूरा मामला समझकर धन लगाना होगा, नहीं तो डूबने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज काम को बहुत ही सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी किसी काम को लेकर गति थोड़ा तेज रहेगी। कुछ विरोधी उसमें विराम लगा सकते हैं। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण समस्या हो सकती है। संतान यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी कड़वी बातों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान की सुख सुविधाओं को लेकर उन्हें कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज कुछ गुप्त राज लोगो के सामने आ सकते हैं। जो लोग किराए के घर में रहते हैं, उन्हे किसी दूसरे की तलाश करनी होगी। आप पार्टनरशिप में यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी कोई प्रयास से अधिक यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप यदि अपने बिजनेस के काम को लेकर किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप खर्चीले स्वभाव के हैं। आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहुत ही सोच विचार कर बोलें, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें ।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस के काम में कुछ बदलाव के कारण व्यस्त रहेंगे। आप इसके साथ-साथ अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालें, नहीं तो आप दोनों के बीच लड़ाई उत्पन्न हो सकती है। आप अपने काम को प्राथमिकता देंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके काम में कुछ नए विरोध उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि उन्होंने किसी कोर्स को करने का सोचा है, तो वह उसके लिए कहीं स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। आप अपने माता जी को किसी बात के लिए खरीखोटी सुना सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी की बातों में आने से बचना होगा। अपने काम पर फोकस बनाएं। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसे देखकर लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं रखना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर सलाह मश्विरा करें, तो आप उसमें बातचीत अवश्य करें। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुरानी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गलती अवश्य होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। आर्थिक मामलों में आपको समस्याएं आएंगी। आपकी माता जी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि लेकर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाईयों भरा रहेगा। आपको किसी सदस्य के कोई बात बुरी लग सकती है। वह अपने मनचाहे व्यवहार के कारण किसी से कुछ गलत बोल सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना पड़ें,यही आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी। पिताजी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें।

Read more

22 May 2024: Vaidik Panchang and Daily Horoscope

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts