वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
🌤️ दिनांक – 02 दिसम्बर 2024
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – ज्येष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात मूल
🌤️ योग – धृति शाम 04:01 तक तत्पश्चात शूल
🌤️ राहुकाल – सुबह 08:22 से सुबह 09:44 तक
🌤️ सूर्योदय 07:01
🌤️ सूर्यास्त – 5:54
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – चंद्र दर्शन (शाम 05:41 से 06:21 तक)
💥 विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
सनातन धर्म : ये 20 मंत्र जो हर हिंदू को सीखना और अपने बच्चों को सिखाना चाहिए..
1.रामाय राम भद्राय राम चंद्राय वेधसे !
रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम: !!
अर्थात : राम, रामभद्र, रामचंद्र, विधाता स्वरूप, श्री रघुनाथ जी एवं माता श्री सीता जी के स्वामी की मैं वंदना करता हूं।
2.राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्र नाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ॥
अर्थ : शिवजी माता पार्वतीजी से कहते हैं कि श्रीराम नाम के मुख में विराजमान होने से राम राम राम इसी द्वादश अक्षर नाम का जप करो। हे पार्वति! मैं भी इन्हीं मनोरम राम में रमता हूं। यह राम नाम विष्णु जी के सहस्रनाम के तुल्य है। भगवान राम के ‘राम’ नाम को विष्णु सहस्रनाम के तुल्य कहा गया है। इस मंत्र को श्री राम तारक मंत्र भी कहा जाता है। और इसका जाप, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के 1000 नामों के जाप के समतुल्य है। यह मंत्र श्री राम रक्षा स्तोत्रम् के नाम से भी जाना जाता है।
3.ॐ भूर्भुव: स्व: तत्स वितुर्व रेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोद यात् ।। – यह मंत्र ईश्वर और सूर्य को समर्पित है।
अर्थ : सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें।
4.ॐ त्र्यम्बकं यजा महे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम् |
उर्वा रुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
मंत्र का अर्थ : हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं, हमारा पोषण करते हैं, जिस तरह फल, शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
5.वक्र तुण्ड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभ: ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा ॥
अर्थ : जिनका मुख घुमावदार है। जिनका शरीर विशाल है, जो करोड़ों सूर्य के समान तेजस्वी हैं, जो ज्ञान का प्रकाश चारों ओर फैला सकते हैं, जो सभी कार्यों में होने वाले बाधाओं को दूर कर सकते है, वैसे प्रभु आप मेरे सभी कार्यों की बाधाओं को शीघ्र दूर करें। आप मुझ पर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखें।
6.हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे ।।_हरे कृष्ण,हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
अर्थ : इस राम और कृष्ण मंत्र में हरे शब्द श्री विष्णु और भगवान शिव का संबोधन माना जाता है। विष्णु जी को हरि और शिवजी को हर कहते हैं, दोनों को मिलाकर हरे हुआ। इस प्रकार से यह विष्णु, शिव, राम और कृष्ण चारों का मिलाजुला मंत्र है।
7.मनोजवं मारुत तुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धि मतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानर यूथ मुख्यं श्रीराम दूतम् शरणं प्रपद्ये।। – रामरक्षास्तोत्रम् 23
अर्थात : जिनकी मन के समान गति और वायु के समान वेग है, जो परम जितेन्दिय और बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं, उन पवनपुत्र वानरों में प्रमुख श्रीरामदूत की मैं शरण लेता हूं। कलियुग में हनुमानजी की भक्ति से बढ़कर किसी अन्य की भक्ति में शक्ति नहीं है।
8.ऊं मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुण ध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः॥
अर्थ : भगवान विष्णु का मंगल हो, जिसके ध्वज में गरुड़ हैं उसका मंगलमय हो, जिसके कमल जैसे नेत्र हैं उसका मंगलमय हो, उस प्रभु हरि का मंगलमय हो।
9.वसुदेव सुतं देवं कंसचाणूर मर्दनम्।
देवकी परमा नन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।
अर्थ : वसुदेव के पुत्र ; कंस, चाणूर आदि का मर्दन करनेवाले, (माता) देवकी को परमानंद देनेवाले और संपूर्ण जगत के गुरु भगवान श्रीकृष्ण को मैं वंदन करता हूं।
10.ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।_*
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
अर्थ : जयंती, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा धात्री और स्वधा – इन नामों से प्रसिद्ध जगदंबे। आपको मेरा बारंबार नमस्कार है, नमस्कार है नमस्कार है।
11.सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे काम रूपिणी
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु में सदा ॥
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
अर्थ : हे सबकी कामना पूर्ण करने वाली माता सरस्वती, आपको नमस्कार करता हूँ। मैं अपनी विद्या ग्रहण करना आरम्भ कर रहा हूँ। मुझे इस कार्य में सिद्धि मिले। जो देवी सब प्राणियों में विद्या के रूप में विराजमान हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है।
12.देव सेना पते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्ति हस्त नमोस्तु ते॥’
अपने चेतन में शरवान के भाव को प्राप्त करने वाले, ज्ञान और शक्ति के धारण स्कंद वल्ली के सखा, एककल्याणशी, सुंदर, देवसेना के मन का प्रिय, कार्तिकेय तुम्हें मेरा नमन।
13.ॐ नमस्ते परमं ब्रह्मा, नमस्ते परमात्ने।
निर्गुणाय नमस्तुभ्यं, सदुयाय नमो नम: ।।
अर्थ : पराशक्ति परब्रह्म परमात्मा को नमस्कार है। निर्गुण स्वरूप को नमस्कार।
14.ॐ नीलांजन समा भासं रवि पुत्रं यमाग्र जम।_
छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
मंत्र का अर्थ : जिनका शरीर नीले वर्ण का है, जो छाया और सूर्य के पुत्र हैं एवं जो यम के बड़े भाई हैं। उन शनिवे को मैं नमस्कार करता हूं।
15._उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्नि बोधत ।।
क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया दुर्गं पथ स्तत्कवयो वदन्ति ॥14॥ कठोपनिषद् (कृष्ण यजुर्वेद)
अर्थ : (हे मनुष्यों) उठो, जागो (सचेत हो जाओ)। श्रेष्ठ (ज्ञानी) पुरुषों को प्राप्त (उनके पास जा) करके ज्ञान प्राप्त करो। त्रिकालदर्शी (ज्ञानी पुरुष) उस पथ (तत्वज्ञान के मार्ग) को छुरे की तीक्ष्ण (लांघने में कठिन) धारा के (के सदृश) दुर्गम (घोर कठिन) कहते हैं।
16._ प्रथमे नार्जिता विद्या द्वितीये नार्जितं धनं । तृतीये नार्जितः कीर्तिः चतुर्थे किं करिष्यति ।।_
अर्थ : जिसने प्रथम अर्थात ब्रह्मचर्य आश्रम में विद्या अर्जित नहीं की, द्वितीय अर्थात गृहस्थ आश्रम में धन अर्जित नहीं किया, तृतीय अर्थात वानप्रस्थ आश्रम में कीर्ति अर्जित नहीं की, वह चतुर्थ अर्थात संन्यास आश्रम में क्या करेगा ?
17.विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्रं गृहेषु च। रुग्णस्य चौषधं मित्रं धर्मो मित्रं मृतस्य च ।।
अर्थात : प्रवास की मित्र विद्या, घर की मित्र पत्नी, मरीजों की मित्र औषधि और मृत्योपरांत मित्र धर्म ही होता है।
18.श्लोक : ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवा वहै। तेजस्वि नाव धीत मस्तु मा विद्विषा वहै ॥ 19॥ (कठोपनिषद – कृष्ण यजुर्वेद)_
अर्थात : परमेश्वर हम शिष्य और आचार्य दोनों की साथ-साथ रक्षा करें, हम दोनों को साथ-साथ विद्या के फल का भोग कराए, हम दोनों एकसाथ मिलकर विद्या प्राप्ति का सामर्थ्य प्राप्त करें, हम दोनों का पढ़ा हुआ तेजस्वी हो, हम दोनों परस्पर द्वेष न करें। उक्त तरह की भावना रखने वाले का मन निर्मल रहता है। निर्मल मन से निर्मल भविष्य का उदय होता है।
19.अलसस्य कुतः विद्या अविद्यस्य कुतः धनम् । अधनस्य कुतः मित्रम् अमित्रस्य कुतः सुखम् ।।_
अर्थ : आलसी को विद्या कहां, अनपढ़ या मूर्ख को धन कहां, निर्धन को मित्र कहां और अमित्र को सुख कहां।
20.येषां न विद्या न तपो न दानं, ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः । ते मृत्यु लोके भुवि भार भूता, मनुष्य रूपेण मृगाश्च रन्ति ।।
अर्थ : जिसके पास विद्या, तप, ज्ञान, शील, गुण और धर्म में से कुछ नहीं वह मनुष्य ऐसा जीवन व्यतीत करते हैं जैसे एक मृग।
अर्थात : जिस मनुष्य ने किसी भी प्रकार से विद्या अध्ययन नहीं किया,न ही उसने व्रत और तप किया,थोड़ा बहुत अन्न-वस्त्र-धन या विद्या दान नहीं दिया,न उसमें किसी भी प्राकार का ज्ञान है,न शील है,न गुण है और न धर्म है। ऐसे मनुष्य इस धरती पर भार होते हैं।मनुष्य रूप में होते हुए भी पशु के समान जीवन व्यतीत करते हैं..!!
🌷 काजू प्रयोग 🌷
🔹 पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |
🔹 काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है
🌷 पितृदोष हो तो 🌷
👴🏻 जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 03 दिसम्बर 2024 मंगलवार को है) पितृ पूजन का विधान है …. पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें …लोटा में जल भरके रखें …. पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें — हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं …. उनकी सद्गति हो ….दिव्य गति हो ….और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।
🌷 स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो 🌷
👩🏻 स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो … सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो …. ७ तुलसी के पत्ते खा लो …. पानी पी लो …. फिर थोड़ा घूमो …. 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ….. मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी …. अधिक आना… देर से आना…पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा …. कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बिजनेस की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी अपने बॉस से खटपट हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लोगों से काम से काम ही मतलब रखें। आप अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आप बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप कामों को लेकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आपके कामों में कुछ रुकावट अवश्य आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें नहीं तो वह कानूनी मामला भी हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने सहयोगियों से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी गलती को आप दोबारा ना दोहराएं। परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। यदि आपने किसी से कोई लोन आदि लेने के लिए बोला था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपको किसी अच्छे काम की ही सलाह देंगे। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आएगा, जिसमें आप कोई पुराने गले शिकवे न उखाड़े। संतान को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन को भी घर ला सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम में लापरवाही कर सकते हैं, जिससे उनके बॉस से भी उनको डांट खानी पड़ेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई खास प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आपने यदि किसी पर आंख बंदकर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे कर तोड़ सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनको अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से पहले आप उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति मामले में आपको थोड़ी निराशा रहेगी। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। पारिवारिक समस्याओं के लिए आप मिल बैठकर बातचीत करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से फूले नहीं समाएंगे और बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जिनसे आपको खुशी होगी। आपका कोई लंबे समय से चल रहा कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है, जो आपको खुशी देगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ गलती हो सकती हैं, जिनसे आपको समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।
Read more
1 December 2024: Vaidik Panchang and Horoscope