Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Astrology

10 April 2024 Vaidik Panchang and Daily Horoscope

Email :68

जय माता दी
वैदिक पंचांग
दिनांक – 10 अप्रैल 2024
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वितीया शाम 05:32 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – भरणी 11अप्रैल रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात कृत्तिका
योग – विष्कंभ सुबह 10:38 तक तत्पश्चात प्रीति
राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:14 तक
सूर्योदय-06:24
सूर्यास्त- 18:55
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – चेटीचंड,श्री झूलेलाल जयंती
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

चैत्र नवरात्रि
चैत्र मास के नवरात्रि का आरंभ 09 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-

नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।

चैत्र नवरात्रि
चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 09 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-

तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बिजनेस से संबंधित कोई भी फैसला अपने भाइयों के सलाह मश्वरे से ही लें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी बात अवश्य रखें। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपके कोई साहसी निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को बेवजह बहसबाजी में ना पड़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। विदेश से लेनदेन कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने दिनचर्या में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो उसमे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। घर में बाहर आज अपनी कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने में आप सोच विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप साझेदारी में काम न करें। व्यापार में यदि आपको कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनमें सुधार होगा। आप अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई सोच समझ से काम पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने विरोधियों को अपने ऊपर हावी होने ना दें, इसलिए सतर्कता बरतें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सरकारी काम में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको शिक्षा में किसी साथी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके पिताजी की सहयोग से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी, जिन्हें सुलझाने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी बड़े निवेश की तैयारी बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत होने के बाद को यदि किसी पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाना होगा। परिवार के लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपके परिवार के सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उसे पर अमल अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आपके सहकर्मियों को आपकी किसी बात से नाराजगी रहेगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उस चिंता को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि अपने आलस्य को अपने ऊपर हावी होने दिया तो काम बिगड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी निष्ठा रहेगी। परिवार में कोई आपके मन मुताबिक काम कर सकता है, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि भाइयों के साथ रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने भाग्य को प्रबल रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यवहार से आपके काफी मित्र बन सकते हैं। व्यापार में धन लगाते समय इसका जिक्र किसी से न करें। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपकी धन संबंधित योजनाएं गति पकड़ेंगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज दिन कारोबार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें। अपनी दिनचर्या का पूरा पालन करे, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आपको पारिवारिक विषयों में गंभीरता दिखानी होगी। संतान के करियर में चल रही समस्या आपको परेशान करेंगी। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। यदि आप अपनी इन्कम को बढ़ाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। विदेश से बिजनेस कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। वह आपके प्रमोशन पर भी रोक लगा सकती हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मुनाफे के चक्कर में किसी गलत काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपको आपके साथी कोई सलाह दें, तो उस पर अमल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी घरेलू मामले को घर में ही सुलझाएं और बाहर न आने दें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन उसमें पहले आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

Read more

9 April 2024 Vaidik Panchang and Daily Horoscope

best selling smart phones

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts