Saturday, April 20, 2024
Home Astrology 07 June 2023: Vaidik Panchang and Horoscope

07 June 2023: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 07 जून 2023*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण* 
🌤️ *तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग – ब्रह्म रात्रि 10:24 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:18 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:17*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय:रात्रि 10:46 ) विद्यालाभ योग (गुजरात व महाराष्ट्र छोड़कर बाकी सभी जगह) पूर्णिमांत आषाढ*
🔥 *विशेष –  चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
 
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🙏🏻 यद‍ि कोई जातक क‍िसी बीमारी से परेशान हो, या फ‍िर पर‍िवार में कोई सदस्‍य अमूमन बीमार ही रहता हो तो पुराणों के अनुसार उसे गंगाजल का न‍ियम‍ित सेवन करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से व्‍यक्ति को आरोग्‍य की प्राप्ति होती है। साथ ही इसे हमेशा घर में रखने से सुख और संपदा भी बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।
यदि किसी व्यक्ति के घर में हमेशा अनबन या क्लेश भरा माहौल बना रहता है तो उसे अपने पूरे घर में पूजा के बाद गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए. इससे घर का क्लेश भी दूर होगा साथ ही नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता का प्रवेश होगा.
ग्रह दोष दूर करे
जो व्यक्ति ग्रह दोष से पीड़ित हैं उन्हें हर सोमवार भगवान शिव की पूजा के बाद उनका गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए. इससे उनको ग्रह दोष से निर्मित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा शनिवार के दिन एक कलश में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगा जल मिला लें. अब इस जल को पीपल की जड़ों में चढ़ाएं. इससे आपको ग्रह दोष से उत्पन्न परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.
 
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 
🌷 *उन्नतिकारक कुंजियाँ* 🌷
👉🏻 *हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |*
👉🏻 *भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
🙏🏻 
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 
पंचक
पंचक की शुरुआत 09 जून 2023, शुक्रवार को प्रात:काल 06:02 बजे से होगी और यह 13 जून 2023, मंगलवार को दोपहर 01:32 बजे तक रहेगा.
 
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
 
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है और आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके काम के प्रयास तेज होंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। किसी मित्र के कहने में आकर आप बिल्कुल धन ना लगाएं।  वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आप कोई सलाह देने से बचें।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कानूनी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।  जो लोग साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, उन्हें उससे भी आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी  किसी परीक्षा में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
 
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप मेहनत से कार्य करके अपने शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे।  आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से  घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन भावनात्मक मामलों में सक्रियता आएगी। आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो भविष्य में बहुत अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप कार्य क्षेत्र में  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में सुधार होगा। आप कठिन परिश्रम करने से आज पीछे ना हटें।में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और बड़ों से सहजता रखें। प्रशासनिक मामले मिले-जुले रहेंगे। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और उनमें सुधार आएगा। यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। बड़ों के साथ आपसी रिश्ता बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला हैं। टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहने से आपको खुशी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रो मे कार्यरत लोगो की रूचि ओर बढ़ेगी। आप अपनी अत्यधिक व्यय करने की आदत को लेकर परेशान रहेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते है।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके घर लोगों का आना जाना लगा रहेगा। यदि पहले किसी को को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में जोखिम लेने से बचे और काम करने की गति आपकी तेज रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आधुनिक मामले में आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चल रहे विरोध आज दूर होंगे। आप अपने समय का सदुपयोग करें,  इधर-उधर के कामो पर ज्यादा ध्यान न लगाएं। नये काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से चल रहा सम्पति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है। किसी व्यक्ति को धन उधार  देने से बचें और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों  के लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय पर अंकुश बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उनसे आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें।  आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती  हैं। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप  प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे रहेंगे।  सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्पायापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे वह काफी सारी समस्याओं का हल आसानी से निकल पाएंगे।  सभी क्षेत्रों में आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान परीक्षा से हट सकता है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है और परिवार में चार ओर  का वातावरण खुशनुमा रहेगा।  आप अपने अनावश्यक खर्चों को करने से बचे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसंग रहेंगे। माताजी की सेहत के प्रति रहें।  सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।
Read more

















RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments