Friday, April 19, 2024
Home Astrology 04May/2023: Vaidik Panchang and Horoscope

04May/2023: Vaidik Panchang and Horoscope

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक – 04 मई 2023*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास – वैशाख*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी रात्रि 11:44 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – चित्रा रात्रि 09:35 तक तत्पश्चात स्वाती*
*🌤️योग – वज्र सुबह 10:37 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:50 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:07*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:03*
👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – 
🔥 *विशेष – चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
 
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡ *05 मई 2023 शुक्रवार को सुबह 09:18 से 06 मई, शनिवार को सुबह 07:31 तक व्यतिपात योग है ।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका 1 लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *सुख – सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति – वैशाखी पूर्णिमा*
➡️ *05 मई 2023 शुक्रवार को वैशाखी पूर्णिमा है ।*
 🙏🏻  *वैशाखी पूर्णिमा को ‘धर्मराज व्रत’ कहा गया है | यह पूर्णिमा दान-धर्मादि के अनेक कार्य  करने के लिए बड़ी ही पवित्र तिथि है | इस दिन गरीबों में अन्न, वस्त्र, टोपियाँ, जूते-चप्पल, छाते, छाछ या शर्बत , सत्संग के सत्साहित्य आदि का वितरण करना चाहिए | अपने स्नेहियों, मित्रों को सत्साहित्य, सत्संग की वीसीडी, डीवीडी, मेमोरी कार्ड आदि भेंट में दे सकते हैं |*
 🙏🏻  *इस दिन यदि तिलमिश्रित जल से स्नान कर घी, शर्करा और तिल से भरा हुआ पात्र भगवान विष्णु को निवेदन करें और उन्हीं से अग्नि में आहुति दें अथवा तिल और शहद का दान करें, तिल के तेल के दीपक जलाये, जल और तिल से तर्पण करें अथवा गंगादि में स्नान करें तो सब पापों से निवृत्त  हो जाते हैं | यदि उस दिन एक समय भोजन करके पूर्ण-व्रत करें तो सब प्रकार की सुख-सम्पदाएँ और श्रेय की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 
🌷 *वैशाखी पूनम* 🌷
🙏🏻 *वैशाख मास की पूर्णिमा की कितनी महिमा है !! इस पूर्णिमा को जो गंगा में स्नान करता है , भगवत गीता और विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करता है उसको जो पुण्य होता है उसका वर्णन इस भूलोक और स्वर्गलोक में कोई नहीं कर सकता उतना पुण्य होता है | ये बात स्कन्द पुराण में लिखी हुई है | अगर कोई विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ न कर सके तो गुरु मंत्र की १० माला जादा कर ले अपने नियम से |*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मई पंचक तिथि 
 
पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे
 
पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे
 

Best sellers

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 
इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं
 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किसी नयी संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।
 
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो वह अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आप अपने भाइयों से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप व्यवसाय में इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई वस्तु लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको माता पिता के आशीर्वाद से किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।
 
 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को प्रसन्न करना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा आफर मिल सकता है, लेकिन आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण तनाव बना रहेगा।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना बरतें। आपकी किसी नए काम को पहल करने की आदत आपको नुकसान देगी। व्यवसाय में आप किसी से भी बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आज आपको कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की तरफ और भी ध्यान देना होगा। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आज कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें और यदि आप किसी सदस्य को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो आज वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन के मदद से दूर होगी, लेकिन आपको अपने कुछ कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसान दे सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। यदि आपके कुछ छुपे हुए राज हैं, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी काम को करने के लिए मना करें, तो उसे बिल्कुल ना करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी विशेष ध्यान देंगे। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।
  
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि आप व्यापार के लिए किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था, आदि से ऋण उधार लेना चाहते है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा
Read more

03May/2023: Vaidik Panchang and Horoscope














 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments