Sunday, May 25, 2025
Home Astrology 02 May2025: Vaidik Panchang and Horoscope

02 May2025: Vaidik Panchang and Horoscope

*~ वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
🌤️ *दिनांक – 02 मई 2025*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – वैशाख*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – पंचमी सुबह 09:14 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र – आर्द्रा दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग – सुकर्मा 03 मई रात्रि 03:20 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:59 से दोपहर 12:36 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:08*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:02*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *धन और स्वास्थ्य की कमी दूर करने के लिए* 🌷
🙏🏻 *जिन लोगों के घर में धन और स्वास्थ्य सम्बन्धी कमी का एहसास नित्य होता है, पैसों की भी कमी रहती है और स्वास्थ्य में भी कभी कोई बीमार तो कभी कोई बीमार रहता हो उनके लिए पद्म पुराण में बताया है- वैशाख मास का एक प्रयोग | वैशाख मास की बहुत महिमा बताई है | वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को पद्म पुराण में उसको शर्करा सप्तमी कहा गया है और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि इस बार 04 मई 2025 रविवार को है। इस दिन पानी में सफ़ेद तिल मिलाकर भगवन्नाम सुमिरन करते हुए स्नान करें | फिर सूर्य भगवान की ओर मुख करके सूर्यदेव और माँ गायत्री को प्रणाम करें | सूर्य भगवान को इन मंत्रों से प्रणाम करें-*
🌷 *ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे |*
*विश्व देव मयो यस्मात वेदवादी ति पठ्यसे |*
*त्वमेवा मृतसर्वस्व मत: पाहि सनातन ||*
🌞 *ये मंत्र बोलकर सूर्यनारायण को व अन्य देवों को मन ही मन प्रणाम करें | अर्घ्य तो देते ही हैं | सूर्य भगवान को जो अर्घ्य ना दें वो आदमी हिंदू कहलाने के लायक नहीं है |*
➡ *ये कर लिया फिर दूसरे दिन को हो सके तो अपने हाथों से दूध चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ा घी डालकर.. थोड़ा-सा भले ज्यादा ना डाल सके एक चम्मच डाल दें और किसी को .. १-२ व्यक्तियों को खिला दें | कोई ब्राह्मण हो, कोई साधू-महात्मा हो | खीर के साथ थोड़ा रोटी सब्जी दे दें किसी १ व्यक्ति को भी ।*
🙏🏻 *अगर ब्राह्मण न मिले, कोई साधू ना मिले तो छोटी बच्चियों को खिला दें | कन्या को खिला दो तो भी अच्छा है | ऐसा करने से ऐश्वर्य और आरोग्य दोनों की वृद्धि होती है |*
🙏🏻 *वैशाख शुक्ल सप्तमी को ही सुख और आरोग्य की वृद्धि के लिए पद्म पुराण में इस सप्तमी को ‘कमल सप्तमी’ भी कहा गया है | हो सके तो उस दिन १ कमल का फूल मिल जाये तो लोटे में जल भरा और कमल का पुष्प लोटे में डाल दिया और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया | कमल ना मिले तो कमल की जगह अक्षत भी डाल सकते हैं | कुम – कुम वाले अक्षत कर लिए और लोटे में डाल दिए क्योंकि वैदिक कर्मकांड में जो भी वस्तु उपलब्ध ना हो उस स्थान पर अक्षत लेने का विधान है | ये अपने देश के ग्रंथो की बड़ी दया है हम पर | ग्रंथो के रचयिता भगवान वेदव्यासजी की भी बड़ी कृपा है हम पर | इस तीर्थ धाम में हम भगवान वेदव्यासजी को भी बार-बार प्रणाम करते हैं | तो कमल ना मिला तो चावल तोष सबके घर में होते ही है | कुम -कुम वाले चावल लोटे में डाल दिए और सूर्य भगवान को जल देते समय ये मंत्र बोलेंगे, साथ में सब बोलना -*
🌷 *नमस्ते पद्म हस्ताय नमस्ते विश्व धारणे ||*
*दिवाकर नमस्तुभ्यम प्रभाकर नमोस्तुते ||*
➡ *वैशाख शुक्ल सप्तमी का खूब-खूब फायदा उठाइये और उस दिन जप भी खूब करिये गुरु मंत्र का |*
🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को ‘निम्ब सप्तमी’ भी कहते हैं | उस दिन सूर्य देव को प्रणाम करके नीम् के पत्ते भी खाएं तो रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है | जिनके शरीर में बीमारियाँ रहती हो पेट की, सिर दर्द की कोई भी तकलीफ रहती हो और वो कमबख्त मिट नहीं रही है, बड़ा परेशान कर रही है वो तकलीफ तो आप नीम के पत्ते वैशाख शुक्ल सप्तमी को सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर प्रणाम करके फिर ये मंत्र बोलते हुए नीम के पत्ते खाएं । ये मंत्र बोलकर नीम के पत्ते खाने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है हम दृढता से करें -*
👉🏻 *आजकल लोग अंग्रेजी बडबड करते हैं पर देव भाषा संस्कृत है | वो घर में बोली जानी चाहिए थी पर अब संस्कृत में आप और हम नहीं बोल सकते तो कम से कम ये संस्कृत के वैदिक-पौराणिक मंत्र बोलते हुए ये नियम करें तो घर में भी सुख-शांति बढती है |*
🌷 *निम्ब पल्लव भद्रनते सुभद्रं तेस्तुवई सदा |*
*ममापि कुरु भद्रं वै त्राशनाद रोगा: भव ||*
🌿 *ये बोलकर नीम के पत्ते खा लेना | कोमल-कोमल धो कर खाना और उस दिन हो सके तो रात को पलंग पर नहीं धरती पर बिस्तर बिछाकर कम्बल आदि बिछाकर उस पर आराम करना| जिनको कोई भी रोग है वो यह करें |*
🙏🏻
🌳 🕉️विधि का विधान 🌳

श्री राम का विवाह और राज्याभिषेक,दोनों शुभ मुहूर्त देख कर किए गए थे; फिर भी न वैवाहिक जीवन सफल हुवा,नही राज्याभिषेक।

और जब मुनि वशिष्ठ से इसका उत्तर मांगा गया,तो उन्होंने साफ कह दिया

सुनहु भरत भावी प्रबल,बिलखि कहेहूं मुनिनाथ।हानि लाभ,जीवन मरण,यश अपयश विधि हाथ।

अर्थात – जो विधि ने निर्धारित किया है,वही होकर रहेगा!

न राम के जीवन को बदला जा सका,न कृष्ण के!

न ही महादेव शिव जी सती की मृत्यु को टाल सके,जबकि महामृत्युंजय मंत्र उन्हीं का आवाहन करता है!

न गुरु अर्जुन देव जी,और न ही गुरु तेग बहादुर साहब जी,और दश्मेश पिता गुरू गोबिन्द सिंह जी,अपने साथ होने वाले विधि के विधान को टाल सके,जबकि आप सब समर्थ थे!

रामकृष्ण परमहंस भी अपने कैंसर को न टाल सके!

न रावण अपने जीवन को बदल पाया,न ही कंस,जबकि दोनों के पास समस्त शक्तियाँ थी!

एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु गरुड़ पर बैठ कर कैलाश पर्वत पर गए। द्वार पर गरुड़ को छोड़ कर श्री हरि खुद शिव से मिलने अंदर चले गए।तब कैलाश की प्राकृतिक शोभा को देख कर गरुड़ मंत्रमुग्ध थे कि तभी उनकी नजर एक खूबसूरत छोटी सी चिड़िया पर पड़ी।चिड़िया कुछ इतनी सुंदर थी कि गरुड़ के सारे विचार उसकी तरफ आकर्षित होने लगे।

उसी समय कैलाश पर यम देव पधारे और अंदर जाने से पहले उन्होंने उस छोटे से पक्षी को आश्चर्य की दृष्टि से देखा।गरुड़ समझ गए उस चिड़िया का अंत निकट है और यमदेव कैलाश से निकलते ही उसे अपने साथ यमलोक ले जाएँगे।

गरूड़ को दया आ गई।इतनी छोटी और सुंदर चिड़िया को मरता हुआ नहीं देख सकते थे।उसे अपने पंजों में दबाया और कैलाश से हजारो कोश दूर एक जंगल में एक चट्टान के ऊपर छोड़ दिया,और खुद वापिस कैलाश पर आ गया।आखिर जब यम बाहर आए तो गरुड़ ने पूछ ही लिया कि उन्होंने उस चिड़िया को इतनी आश्चर्य भरी नजर से क्यों देखा था।

यम देव बोले “गरुड़ जब मैंने उस चिड़िया को देखा तो मुझे ज्ञात हुआ कि वो चिड़िया कुछ ही पल बाद यहाँ से हजारों कोस दूर एक नाग द्वारा खा ली जाएगी।मैं सोच रहा था कि वो इतनी जल्दी इतनी दूर कैसे जाएगी,पर अब जब वो यहाँ नहीं है तो निश्चित ही वो मर चुकी होगी।”

गरुड़ समझ गये “मृत्यु टाले नहीं टलती चाहे कितनी भी चतुराई की जाए।”

इस लिए श्री कृष्ण कहते है, करता तू वह है,जो तू चाहता है,परन्तु होता वह है,जो में चाहता हूँ। कर तू वह,जो मे चाहता हूँ। फिर होगा वो,जो तू चाहेगा।

मानव अपने जन्म के साथ ही जीवन,मरण,यश,अपयश,लाभ,हानि,स्वास्थ्य,बीमारी,देह,रंग,परिवार,समाज,देश-स्थान सब पहले से ही निर्धारित करके आता है..!!
🙏🏿🙏🏾🙏🏽जय श्री कृष्ण🙏🙏🏼🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang)
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहेंगे। घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे। परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुननी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नहीं पड़ेंगे। फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा। अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा। सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप शांति से एकांत में बिताना पसंद करेंगे मध्यान तक आपकी कामना पूर्ण भी होगी लेकिन इसके बाद कार्य बोझ बढ़ने से चैन से बैठ भी नही पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आशाजनक प्रगति नही होगी फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल ही जायेगा। व्यवसाय विस्तार अथवा निवेश आज करने के लिये दिन उपयुक्त है शीघ्र ही इसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग आज अनचाहे काम से परेशान होंगे लेकिन बाद में इसी कार्य मे रुचि बढ़ने लगेगी अधिकारी वर्ग आज आपके काम मे कुछ ना कुछ कमी ही निकलेंगे हतोत्साहित ना हो। परिवार में सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बहुत नरम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिये खरीददारी पर खर्च करेंगे व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अकस्मात बढ़ोतरी होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहेगा। सामाजिक जीवन में लोगो से मेल जोल बढेगा आज आपके व्यवहार में नरमी रहने से सभी प्रशंशा करेंगे गृहस्थ में अवश्य ही किसी बात को लेकर गुस्सा आएगा थोड़ी ही देर में शांत भी हो जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल बढ़ेगी। खर्च आवश्यकता से अधिक रहेंगे। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से समय निकाल कर मित्र परिचितों के साथ आनदमय क्षण बिताएंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का आरंभ बेहत ढीला रहेगा आज आप घरेलू कार्यो में उलझ कर रह जाएंगे मन मे बहुत दिनों से चल रही इच्छा पूर्ति के लिये जोड़-तोड़ बैठाएंगे परन्तु आज इच्छा पूर्ति केवल पारिवारिक सहयोग से ही हो सकती है। व्यवसायी वर्ग कारोबार में भी घर के बड़ो की राय अवश्य लें सफलता निश्चित मिलेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा। नौकरी वाले लोग आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन पारिवारिक उलझने आज चैन से नही बैठने देंगी। मांगे पूरी ना होने पर घर मे कोहराम मच सकता है। उच्चवर्गीय अधिकारियों से जानपहचान भविष्य में काम आएगी। मनोरंजन पर खर्च करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाये प्रबल रहेंगी दिन के आरम्भ में पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादातर समय बेमन से ही व्यतीत करेंगे कुछ पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है लेकिन अभी इनको लेकर दुविधा ही रहेगी। नौकरी वालो से आज काम के लिये बोलना झगड़ा मोल लेने जैसे रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपसी बहस के कारण दूषित होगा लेकिन स्थिति गंभीर नही बनेगी। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने के लिए पहले से ही निश्चित रखेंगे घरेलू खर्च के अलावा व्यक्तिगत खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप सावधानी से बिताये स्वयं अथवा किसी अन्य के कारण परेशानी में पड़ सकते है। सेहत दिन के आरंभ से नरम होने लगेगी फिर भी आपका ध्यान आवश्यक कार्य छोड़कर मनोरंजन पर अधिक रहेगा। यात्रा के योग भी है सम्भव हो तो टालें कार्य हानि के साथ सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र पर केवल व्यवहार के लिये ही उपस्थित रहेंगे शारीरिक रूप से समर्थ ना होने के कारण कार्यो में मन नही लगेगा। धन लाभ फिर भी निर्वाह योग्य हो ही जायेगा। परिजन भावनात्मक संबंध रखेंगे लेकिन आपको आज किसी का स्नेह पसंद नही आएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अवश्य ही सफल होंगे। सार्वजिनक क्षेत्र से भी मान-सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी जरूरतमंदों को यथा सामर्थ्य सहायता करेंगे। आर्थिक रूप से दिन वृद्धि वाला है परन्तु इसके लिये आपको एक निर्णय पर अटल रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी रहेगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था बनेगी। परिवार में आज शांति रहेगी भाई को छोड़ सभी से स्नेह बना रहेगा। आवश्यक कार्यो के साथ ही मनोरंजन पर खर्च करने में कमी नही रखेंगे। रिश्तेदारी में जाने की योजना बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। सेहत आज शिथिल रहने के कारण कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। लेकिन किसी पुराने जानकार से लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपको परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा लोग आपको परखने के लिये विभिन्न प्रयोग कर सकते है। प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से धन की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आपका ध्यान नए संबंध विकसित करने पर भी रहेगा विपरीत लिंगीय से जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। परिवार के सदस्य आपसे मन ही मन द्वेष रखेंगे परन्तु निजस्वार्थ के कारण उजागर नही होने देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेचैनी भरा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे खरा ना उतर पाने की ग्लानि मन मे दिनभर रहेगी व्यवसाइयों की अपेक्षा नौकरी पेशा जातक ज्यादा मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक काम कम रहने से आलस्य में रहेंगे इसके बाद बिक्री बढ़ने पर धन की आमद होने लगेगी। घरेलू एवं देनदारी के खर्च अधिक रहने के कारण आज आय कम पड़ जाएगी जमा पूंजी में से खर्च करना पडेगा। घर में आज कोई ना कोई कमी अखरेगी परिजनों से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अशान्त रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से झगड़ा होने की संभावना है आज आपका स्वभाव तीखा रहेगा वाणी की कटुता किसी के दिन को ठेस पहुचायेगी। पारिवारिक वातावरण बचते बचते भी धैर्य की कमी के कारण खराब होगा। आज आप बिना सोचे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य व्यवसाय से धन लाभ तो होगा परन्तु बहस बाजी के बाद ही। उधारी वाले व्यवहार भी परेशान करेंगे। अपनी किसी गलती के कारण हास्य के पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी खर्च अधिक करने पर भी शांति नही मिलेगी।

Also Read

01 May 2025: Vaidik Panchang and Horoscope

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
newspaper

Most Popular